Friday 24th of July 2026

ब्रेकिंग

बागेश्वर: पांचवें दिन मिला सरयू नदी में बहे मासूम का शव परिजनों का रो रो कर बुरा हाल।

चंपावत 'अमोड़ी में मेडिकल स्टोरों पर पड़ा छापा गंभीर अनियमितताओं पर 02 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति

लोहाघाट:बदहाल हालत में बूंगा रायकोट सड़क दुर्घटना को देती दावत वाहन तो दूर पैदल चलना हुआ मुश्किल।

चंपावत:माँ पूर्णागिरि धाम मार्ग पर एलईडी स्ट्रीट लाइट एवं दूरस्थ तोकों के विद्युतीकरण कार्यों का शुभारम्भ

लोहाघाट:रायकोट कप सीजन 1 की चैंपियन बनी बिसंग बॉयज। रोमांचक मुकाबले में झूमाधूरी 11 को दी मात।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:बदहाल हालत में बूंगा रायकोट सड़क दुर्घटना को देती दावत वाहन तो दूर पैदल चलना हुआ मुश्किल।

Laxman Singh Bisht

Fri, Jul 24, 2026

बदहाल हालत में बूंगा रायकोट सड़क दुर्घटना को देती दावत वाहन तो दूर पैदल चलना हुआ मुश्किल।

बरसों से बदहाल सड़क का नहीं लिया जा रहा है संज्ञान।

ग्रामीणों की जिलाधिकारी से सड़क सुधारीकरण की मांग।

लोहाघाट की रायकोट बूंगा सड़क बरसों से बदहाल हालत में पड़ी है। वर्तमान में बरसात के चलते सड़क में वाहन तो दूर पैदल चलना तक मुश्किल हो रहा है। ग्रामीण बरसों से शासन प्रशासन व अधिकारियों से सड़क में डामरीकरण व सुधारीकरण की मांग कर रहे हैं पर आज तक कोई भी संज्ञान नहीं दिया गया। क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अंकित कुवर ने बताया बरसात के मौसम में सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है जिसमें पैदल चलना तक मुश्किल हो रहा है।ग्रामीण जान खतरे में डालकर क्षतिग्रस्त सड़क में ही किसी तरह वाहनों से आवाजाही कर रहे हैं। जिस कारण दुर्घटना की संभावना बनी है। क्षतिग्रस्त सड़क के चलते स्कूली छात्र-छात्राओं को भी काफी कठिनाइया इस मार्ग से हो रही है। उन्होंने बताया ग्रामीणों के द्वारा सभी दरवाजे खटखटा दिए गए हैं पर सड़क का सुधारीकरण नहीं हो पाया है। वहीं ग्रामीण भी इस बार चुनाव बहिष्कार का मन बना चुके हैं ।ग्रामीणों का साफ कहना है जब उनकी सुनी नहीं जा रही है तो वोट डालकर क्या फायदा। मामले में क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि व ग्रामीणों ने जिलाधिकारी चंपावत से सड़क में सुधारीकरण के साथ साथ डामरीकरण की भी मांग की है।

जरूरी खबरें