रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा के लिए मचपीपल में लगने लगी चैन फेंसिंग ग्रामीणों का सीएम व डीएम को धन्यवाद।
Laxman Singh Bisht
जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा के लिए मचपीपल में लगने लगी चैन फेंसिंग ग्रामीणों का सीएम व डीएम को धन्यवाद।

चंपावत जिले के लोहाघाट ब्लॉक की सीमांत ग्राम सभा मच पीपल के ग्रामीण लंबे समय से जंगली जानवरों से परेशान चल रहे थे। जंगली जानवरों के द्वारा ग्रामीणों की कड़ी मेहनत से उगाई गई फसल को बड़ा नुकसान पहुंचाया जा रहा था। जंगली जानवर से सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों के द्वारा जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार से ग्रामीणों की फसल की सुरक्षा के लिए चैन फेंसिंग लगाने की मांग की गई थी। मामले में जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार के द्वारा मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग को गांव में चैन फेंसिंग लगाने के निर्देश दिए गए थे। ग्रामीणों ने बताया जिलाधिकारी के निर्देश पर मच पीपल गांव में 990 मीटर चैन फेंसिंग लगाने का कार्य शुरू हो गया है।

जिसके लिए सीमांत गांव मच पीपल के समस्त ग्रामीण उनकी समस्या के समाधान के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वह जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार को धन्यवाद देते हैं कि उनके द्वारा सीमांत के ग्रामीणों की सुध ली गई और उनकी समस्या का समाधान किया गया। धन्यवाद देने में जोगा सिंह, सोवन सिंह, नाथ सिंह, गोपाल सिंह ,शेर सिंह, भूपाल सिंह ,राजेश राम , उम्मेंद राम ,महा सिंह, खीम धामी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
चंपावत:सेवा संकल्प अभियान के तहत 551 निर्माण श्रमिकों को मिला कल्याणकारी योजनाओं का लाभ
बाराकोट:रेगडू दशहरा महोत्सव का उद्घाटन करने का सीएम धामी से अनुरोध। कमेटी ने मुख्यमंत्री को दिया आमंत्रण।
बाराकोट:रेगडू के प्रसिद्ध दशहरा महोत्सव के भव्य आयोजन के लिए महोत्सव कमेटी ने डीएम व एसपी की मुलाकात। भव्य और दिव्य होगा चार दिवसीय दशहरा महोत्सव।
लोहाघाट:जल्द नए अंदाज में नजर आएगा एबट माउंट का ऐतिहासिक चर्च। पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा। डीएम चंपावत के नेतृत्व में एबटमाउंट को पर्यटन के क्षेत्र में किया जा रहा है विकसित।
बाराकोट:उत्तराखण्ड संस्कृत संस्थान, हरिद्वार द्वारा आयोजित खण्ड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का शुभारम्भ
पाटी:वीडियो बनाने पर यूकेडी नेता रजवार के खिलाफ तहरीर पर भड़के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में की नारेबाजी
लोहाघाट:कुमाऊं एकता महोत्सव रौंशाल का दर्जा राज्य मंत्री हुकम सिंह कुवर ने किया विधिवत शुभारंभ संस्कृति और एकता के रंग में रंगा क्षेत्र
चंपावत:पुलिस कप्तान ने किया पुलिस दूरसंचार एवं 112 शाखा का वार्षिक निरीक्षण व्यवस्थाओं की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
चंपावत:अनुपयोगी सरकारी परिसम्पत्तियों का होगा जनहित में उपयोग डीएम ने दिए प्रभावी कार्ययोजना बनाने के निर्देश
चंपावत:राज्य आंदोलनकारियों के साथ 24 सितम्बर को होगी बैठक, जनपद के विकास को लेकर लिए जाएंगे सुझाव