रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने डायट प्रवक्ता डॉ. कमल गहतोड़ी की छ: पुस्तकों का एक साथ किया विमोचन
Laxman Singh Bisht
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने डायट प्रवक्ता डॉ. कमल गहतोड़ी की छ: पुस्तकों का एक साथ किया विमोचन

मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार पुष्कर सिंह धामी द्वारा शनिवार को टनकपुर में युवा संवाद कार्यक्रम के दौरान जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान लोहाघाट के प्रवक्ता डॉ कमल गहतोड़ी की एक साथ 6 पुस्तकों एवं शोध ग्रंथों का लोकार्पण। लोकार्पित की गई पुस्तकों में बाल साहित्य पर आधारित हिंदी संस्कृत अंग्रेजी और कुमाऊनी भाषा में रचित पुस्तक 'लाली', विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु उपयोगी पुस्तक 'इन्फो स्प्रिंट', शोधांजलि (प्रथम) एवं (द्वितीय) संस्करण, 'भारतीय शिक्षा नीतियों का समालोचनात्मक अध्ययन', राष्ट्रीय एकता और राज्य युग्मन पर आधारित 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के संचालन एवं प्रभाव का अध्ययन' सम्मिलित हैं। इस अवसर पर डॉ गहतोड़ी द्वारा मुख्यमंत्री एवं अतिथियों को स्वयं द्वारा उत्तराखंड राज्य की उपलब्धियों पर रची कविता का फोल्डर भी भेंट किया। मुख्यमंत्री ने डॉ. गहतोड़ी की लेखन प्रतिभा और शिक्षा जगत के लिए उनके द्वारा किये जा रहे उल्लेखनीय नवाचारी प्रयासों पर उनकी पीठ थप-थपाई।कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष भाजपा गोविंद सामंत, जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, मा. मुख्यमंत्री एवं विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी जी, प्रदेश भाजपा जिला उपाध्यक्ष निर्मल माहरा ,बीजेपी के सक्रिय कार्यकर्ता प्रदीप शर्मा सहित कई जनपद स्तरीय अधिकारी जनप्रतिनिधि एवं युवा भी मौजूद रहे। मा. मुख्यमंत्री ने युवाओं से ऐसे प्रयासों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन
लोहाघाट:बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर उदिता पाटनी को झूमाधुरी नंदाष्टमी महोत्सव में किया गया सम्मानित।
चंपावत:उत्तराखंड की लोक संस्कृति की पहचान है चंपावत का मां नंदा सुनंदा महोत्सव भव्य झांकी व कलश यात्रा के साथ महोत्सव का हुआ श्रीणेश
चंपावत:पीएम मोदी के जन्मदिन पर चंपावत जिले मे गांव से लेकर शहर तक जले ‘आशीर्वाद के दिये’
बाराकोट:21 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा, बाराकोट का प्रसिद्ध लड़ीधूरा महोत्सव
लोहाघाट में बच्चों में वायरल फीवर का प्रकोप छुट्टी के दिन भी उपचार में जुटे रहे बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ज्ञान प्रकाश।
लोहाघाट:न्याय पंचायत डुमडाई में खेल महाकुंभ 2026 का हुआ समापन
लोहाघाट:खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश
लोहाघाट:जीजीआईसी लोहाघाट में सांप ने छात्रा को डसा। लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में चला उपचार।
बाराकोट:23 व 24 सितंबर को आयोजित होंगी खण्डस्तरीय संस्कृत स्पर्धाएं
लोहाघाट के पाटन कनेड़ा में ततैयों से वन विभाग ने दिलाई राहत