Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सीएम धामी का 27 अगस्त को चम्पावत दौरा 'सशक्त बहना उत्सव-2026' में करेंगे प्रतिभाग

बाराकोट: अपने अपने बूथों व शक्ति केंद्रो को करे मजबूत :पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा

चंपावत:नेपाल में भीषण आपदा के चलते प्रशासन सतर्क नेपाल सीमा में एसडीआरएफ हाई अलर्ट पर,

बाजपुर : टूरिस्ट बस में कर रहे थे लीसा तस्करी पुलिस ने किया भंडाफोड़ चार गिरफ्तार

चंपावत:3 से 5 सितंबर तक होगा भिंगराड़ा का प्रसिद्ध ऐड़ी बालकृष्ण मेला ।भव्य रूप से मनाया जाएगा मेला।

सूचना

: लोहाघाट:बाल संरक्षण एवं बाल कल्याण समिति ने लोहाघाट नगर के विभिन्न विद्यालयों में विभिन्न प्रतियोगिताओं का किया आयोजन .

Laxman Singh Bisht

Sat, Nov 11, 2023
बाल संरक्षण एवं बाल कल्याण समिति ने लोहाघाट नगर के विभिन्न विद्यालयों में सामान्य ज्ञान चित्रकला वाद विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया. बाल कल्याण समिति के सदस्य राजू गरकोटी ने बताया कि बाल कल्याण समिति एवं बाल संरक्षण द्वारा बालकों के मानसिक एवं बौद्धिक विकास हेतु समय-समय पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन जनपद में किया जा रहा है. इस संदर्भ में लोहाघाट नगर के विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बालिका विद्या विद्या मंदिर एवं एलिट चिल्ड्रन एकेडमी बाराकोट में विभिन्न वर्गों में सामान्य ज्ञान , वाद विवाद , चित्रकला, रंगोली व भाषण प्रतियोगिता आयोजित करते हुए प्रथम तीन स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. जिसमें चित्रकला प्रतियोगिता धीरज एवं प्रशांत सिंह प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर, सामान्य ज्ञान प्रश्न मंच में विनय , धीरज, आयुष प्रथम मयंक ,तनुज ,पवन द्वितीय अखिलेश ,रियांश, सौरभ तृतीय स्थान पर रहे. एलिट चिल्ड्रन एकेडमी में छात्र-छात्राओं द्वारा बनाई गई रंगोली आकर्षण का केंद्र रही. प्रतियोगिता में सफल रहे 90 प्रतिभागियों को पुरस्कार दिया गया. इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य चंद्रशेखर जोशी ,प्रधानाचार्य मुन्नी खडायत, चंद्रभान गहतोड़ी ,बाल संरक्षण के योगेश पुनेठा ,चाइल्डलाइन के सुनील कुमार , एन के पुनेठा, रेवाधर विनवाल ,सुरेश जोशी ,नवल जोशी ,नेहा विश्वकर्मा उपस्थित रहे.  

विज्ञापन

जरूरी खबरें