रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:प्रसिद्ध नगरूघाट मंदिर में चला स्वच्छता व पौध रोपण अभियान
Laxman Singh Bisht
प्रसिद्ध नगरूघाट मंदिर में चला स्वच्छता व पौध रोपण अभियान

चंपावत जिले के लोहाघाट ब्लॉक के सुप्रसिद्ध नागार्जुन मंदिर नगरूंघाट में श्री नागार्जुन मंदिर एवं नगरूंघाट मेला समिति द्वारा मंदिर में वृक्षारोपण और साफ सफाई कार्यक्रम चलाया गया। मेला समिति के अध्यक्ष जगदीश चन्द्र कलौनी, सचिव कमल बोहरा, प्रवक्ता डॉ 0सतीश चंद्र पाण्डेय, पुजारी शुक्र सिंह, हिकमत चंद आदि ने मंदिर के चारों और अशोक और आम के पेड़ लगाए, तथा मंदिर के चारों और साफ सफाई की। विदित हो कि श्री नागार्जुन मंदिर भारत नेपाल सीमा पर प्रवाहित होने वाली महाकाली नदी तट पर स्थित सुप्रसिद्ध धाम है।

यह भारत नेपाल के आर पार सैंकड़ों गांवों की आस्था का केंद्र है। यहां पर हर पर्व में धार्मिक स्नान किये जाते हैं। इन दिनों महाकाली नदी तट में नदी के दोनों छोरों के भरा होने और विराट रूप में महाकाली नदी का जल स्तर बड़ा होने से नजारा बहुत ही भव्य दिखाई दे रहा है। धीरे धीरे यहां श्रद्धालुओं की आमद बढ़ने के दृष्टिगत मंदिर और मेला समिति भी मूलभूत सुविधाओं को जुटाने में जुटी हुई है। दो वर्ष पूर्व हुई भारी बरसात के कारण यहां का पुल बह जाने से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मंदिर कमेटी में प्रशासन से पुल निर्माण की मांग की है।
विज्ञापन
चंपावत:26 वर्षों से न्याय और अधिकार की प्रतीक्षा कर रहे राज्य आंदोलनकारियों को अब आश्वासन नहीं, ठोस निर्णय की दरकार: भूपेंद्र देव (ताऊ)
चंपावत:जिला अध्यक्ष डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने विश्व फार्मासिस्ट दिवस की दी शुभकामनाएं। फार्मासिस्ट के पदों में वृद्धि की मांग
चंपावत:पाटी में विकासखंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का भव्य आयोजन माँ बाराही धाम देवीधुरा में शैक्षिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से संस्कृतमय हुआ वातावरण
चंपावत :25 सितंबर को मनाया जाएगा विश्व फार्मासिस्ट दिवस।
चंपावत:कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ कसी कमर, 25 सितंबर को जिला मुख्यालय में आयोजित धरना प्रदर्शन की सभी तैयारियां पूरी की।
बाराकोट:दो दिवसीय खण्ड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का हुआ समापन
चंपावत:स्वैच्छिक चकबंदी से किसानों को मिले लाभ, पात्र गांवों में आपसी सहमति से आगे बढ़ाएं प्रक्रिया: जिलाधिकारी
बाराकोट:राजकीय इंटर कॉलेज मऊ में दो दिवसीय स्काउट जांच परीक्षा संपन्न
पाटी:पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मूलाकोट को लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो का प्रधानाचार्य ने किया खंडन
लोहाघाट महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की तैयारियां तेज: विभिन्न पदों के लिए कुल 30 नामांकन फॉर्म बिके /अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवारों ने खरीदे नामांकन पत्र।