Monday 13th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट विधायक के निर्देश पर महाविद्यालय में टैंकरो से की गई पेयजल आपूर्ति पेयजल लाइन हुई थी क्षतिग्रस्त

हरिद्वार :पति से विवाद के चलते महिला ने मासूम बेटी के साथ गंग नहर में लगाई छलांग।

लोहाघाट:कालेशन मंदिर में 18 जुलाई से होगा आयोजित चार दिवसीय देवी महोत्सव

चंपावत पुलिस ने टायर चोर गिरोह का किया पर्दाफाश दो गिरफ्तार

चंपावत:भाजपा के बागी भाजपा में शामिल डेढ़ साल पहले भाजपा से निष्कासित नेताओं की भाजपा में वापसी

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:भारत स्काउट गाइड के पूर्व काउंसलर गणेश पुनेठा के निधन पर जीआईसी लोहाघाट में शोक सभा का आयोजन

Laxman Singh Bisht

Thu, Jun 5, 2025

भारत स्काउट गाइड के पूर्व काउंसलर गणेश पुनेठा के निधन पर जीआईसी लोहाघाट में शोक सभा का आयोजनभारत स्काउट गाइड के पूर्व काउंसलर /स्काउट मास्टर एवं सक्रिय सदस्य तथा जीजीआईसी से सेवानिवृत हुए शिक्षक गणेश दत्त पुनेठा के आकस्मिक निधन पर स्काउट गाइड संस्था में भी शोक छाया हुआ है उनके निधन से पूरा स्काउट गाइड परिवार स्तब्ध है। अपने विद्यालय एवं स्काउट गाइड के लिए समर्पित स्वर्गीय पुनेठा के हृदय आघात से आकस्मिक निधन होने पर जिला स्काउट एवं ब्लॉक स्काउट गाइड संस्था की ओर से लोहाघाट जीआईसी स्थित जिला कार्यालय में शोक सभा का आयोजन कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इससे पूर्व रिशेश्वर घाट मे हुए अंतिम संस्कार के मौके पर जिला कमिश्नर स्काउट गाइड श्याम दत्त चौबे, जिला काउंसलर नवीन जोशी, खंड शिक्षा अधिकारी घनश्याम भट्ट। स्काउट मास्टर भूपेश देव आदि के द्वारा स्काउट कैप एवं स्कार्फ बागल अर्पित कर सेल्यूट देकर अंतिम विदाई दी गई। इसके बाद जिला कार्यालय में वरिष्ठ एडल्ट कमिश्नर डॉक्टर भुवन जोशी की अध्यक्षता में एवं जिला सचिव डी के जोशी के संचालन में शोकसभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गई ।इस मौके पर जिला कमिश्नर श्याम दत्त चौबे, खंड शिक्षा अधिकारी घनश्याम भट्ट ,जीजीआईसी की प्रधानाचार्य राखी सक्सेना ,पूर्व ब्लाक सचिव राजेंद्र राम टम्टा, जिला गाइड कमिश्नर सुशीला चौबे प्र,शिक्षण कमिश्नर जनार्दन गढ़कोटी ,जिला काउंसलर एवं ज्ञानदीप इंटर कॉलेज के प्रबंधक नवीन जोशी ,संगठन कमिश्नर हेमा जोशी ,ब्लॉक सचिव दिनेश जोशी, गाइड कैप्टन नीता लोहनी ,स्काउट मास्टर पुष्कर नाथ गोस्वामी आदि लोग मौजूद रहे

जरूरी खबरें