Saturday 9th of May 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:पूर्व भाजपा विधायक फर्त्याल की दुष्कर्म का षड्यंत्र रचने वालों पर कड़ी कार्रवाई की माग़ कांग्रेस की बताई

29 से 31 मई तक होगा रीठा साहिब का प्रसिद्ध जोड़ मेला व्यवस्थाएं 20 मई तक पूर्ण करने के निर्देश

पिथौरागढ़:खिलाड़ियों के साथ खेल मैदान में उतरे सीएम धामी क्रिकेट और फुटबॉल खेलकर बढ़ाया युवाओं का उत्साह

चंपावत:नाबालिग को बंधक बनाकर वीडियो वायरल करने व साजिश रचने के मामले में बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार।

लोहाघाट राईकोट सड़क में लोहे का तार बाध कर देवदार के पेड़ों को पहुंचाया जा रहा है नुकसान।

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:पूर्व भाजपा विधायक फर्त्याल की दुष्कर्म का षड्यंत्र रचने वालों पर कड़ी कार्रवाई की माग़ कांग्रेस की बताई

Laxman Singh Bisht

Sat, May 9, 2026

पूर्व भाजपा विधायक फर्त्याल की दुष्कर्म का षड्यंत्र रचने वालों पर कड़ी कार्रवाई की माग़ कांग्रेस की बताई साजिश।

कांग्रेस मुख्यमंत्री की लोकप्रियता को नहीं पचा पा रही है बदनाम करने के लिए रच रही है षड्यंत्र: फर्त्याल

चंपावत पुलिस ने गुरुवार को नाबालिग से दुष्कर्म मामले का पर्दाफाश कर दिया है। मामले को दुष्कर्म का रूप दिया गया था पुलिस व मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक नाबालिग से दुष्कर्म की कोई घटना नहीं हुई थी बल्कि भाजपा के निष्कासित पूर्व मंडल अध्यक्ष कमल रावत के द्वारा बदला लेने के लिए नाबालिग को लालच देकर यह षड्यंत्र रचा गया था। मामले का पर्दाफाश होने पर लोहाघाट के पूर्व भाजपा विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने चंपावत पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए निष्पक्ष जांच के लिए एसपी चंपावत रेखा यादव को धन्यवाद दिया। फर्त्याल ने कहा यह पूरा षड्यंत्र कांग्रेस पार्टी के द्वारा कमल रावत के साथ मिलकर रचा गया था। फर्त्याल ने कहा कांग्रेस के पास कोई मुद्दे नहीं रह गए है। जिस कारण कांग्रेस षड्यंत्र रचकर मुख्यमंत्री की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रही है। कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की बढ़ती लोकप्रियता व उनके द्वारा प्रदेश व चंपावत में किए जा रहे विकास कार्यों को कांग्रेस पचा नहीं पा रही है। और षड्यंत्र रचकर मुख्यमंत्री व भाजपा की छवि खराब करने का प्रयास कर रही है। फर्त्याल ने कहा वह चंपावत पुलिस को धन्यवाद देते हैं जिन्होंने षड्यंत्र का पर्दाफाश किया तथा तीन बेगुनाह परिवारों को बर्बाद होने से बचा लिया। उन्होंने ने इस षड्यंत्र को घिनौना करार दिया है ।कहा एक नाबालिग बच्ची व उसके वृद्ध पिता को लालच देकर षड्यंत्र में शामिल किया गया। षड्यंत्र कारियो के द्वारा बच्ची के भविष्य तक की परवाह नहीं की गई। उल्टा महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में महिला कांग्रेस के द्वारा भाजपा कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया गया जो उनकी घटिया मानसिकता को दर्शाता है। फर्त्याल ने चंपावत पुलिस व प्रशासन से ऐसे घिनौने षड्यंत्र को रचने वालों व एनएच जाम करने के लिए कांग्रेस नेताओं के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। कहा कांग्रेस के द्वारा झूठा षड्यंत्र रच कर पूरे प्रदेश में धरना प्रदर्शन कर प्रदेश का माहौल खराब करने का कार्य किया है। जिसके लिए जनता इन्हें कभी माफ नहीं करेगी। कहा भाजपा हमेशा मातृशक्ति का सम्मान करती है।

जरूरी खबरें