Thursday 30th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट: प्रदेश के पहले महिला स्पोर्ट्स कॉलेज की 30 बालिकाओं का विद्यालय में हुआ प्रवेश। रोली टीका लगाकर स्वागत

चंपावत:कारी में तार बाढ़ में फंसा गुलदार वन विभाग ने किया रेस्क्यू।

मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश

उर्जा निगम पर तानाशाही का आरोप स्मार्ट मीटर न लगाने पर उपभोक्ताओं को नोटिस

चंपावत:देवीधूरा में बन दरोगा के साथ मारपीट मामले में शिक्षक कर्मचारी हुए एकजुट आर पार की लड़ाई लड़ने का किया ऐलान

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:आंगनबाड़ी कार्यकृतियों के साथ धरने में बैठे कांग्रेस जिला अध्यक्ष आंदोलन को दिया समर्थन

Laxman Singh Bisht

Sat, Apr 11, 2026

आंगनबाड़ी कार्यकृतियों के साथ धरने में बैठे कांग्रेस जिला अध्यक्ष आंदोलन को दिया समर्थन

लोहाघाट में धरना प्रदर्शन के दौरान तहसील परिसर से हटाने का विरोध ।

आंगनबाड़ी कार्य कृतियों के आंदोलन को कांग्रेस का पूरा समर्थन उनके सभी मांगे जायज: चिराग फर्त्याल चंपावत जिले में मानदेय सहित विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यक कृतियों का धरना प्रदर्शन अब दिनों दिन उग्र होने होने लगा है। सभी आंगनवाड़ी कार्य कृतियों ने शुक्रवार को सामूहिक रूप से बीएलओ ड्यूटी से इस्तीफ़ा जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार को दिया गया था।हालांकि जिलाधिकारी के द्वारा उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया तथा उनकी समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन जिला अधिकारी के द्वारा दिया गया है। अब आंगनबाड़ी कार्य कृतियों की हड़ताल को विभिन्न संगठनों का समर्थन मिलने लगा है। आज शनिवार को लोहाघाट के रामलीला मैदान में हो रहे आंगनबाड़ी कार्यकृतियों के आंदोलन को समर्थन देने कांग्रेस जिला अध्यक्ष चिराग फर्त्याल धरना स्थल पर पहुंचे। तथा गंभीरता से उनकी समस्याओं की जानकारी ली। कांग्रेस जिला अध्यक्ष फर्त्याल ने आंगनबाड़ी कार्यकृतियों की मांगों को उचित बताते हुए सरकार से जल्द से जल्द मांगे पूरी करने की मांग की गई। कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने कहा सरकार पूरी तरह तानाशाही पर उतर आई है। भाजपा शासन में आज कर्मचारियों के साथ-साथ जनता भी परेशान है। प्रशासन सरकार के दबाव पर कार्य कर रहा है ।

कहा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को तहसील परिसर से जिस प्रकार से हटाया गया है वह निंदनीय है ।उन्होंने आंदोलनरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पूरा समर्थन देने का आश्वासन दिया है। तो वही सरकार की अनदेखी के बाद अब आंगनबाड़ी कार्य कृतियों का प्रदर्शन उग्र हो गया है। शनिवार को जिले के दूरस्थ क्षेत्र से आई आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने संगठन अध्यक्ष मीना बोहरा के नेतृत्व में लोहाघाट के रामलीला मैदान में सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए जल्द सुनवाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। तथा गुरुवार को लोहाघाट में हुए घटनाक्रम मे नाराजगी जताई। आंगनवाड़ी संगठन जिला अध्यक्ष मीना बोहरा ने कहा कि लोहाघाट तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन के दौरान उन्हें एसडीएम के द्वारा वहा से जबरन उठाकर हटा दिया गया। जिससे उनमें काफी आक्रोश पैदा हो गया है। कार्य कृतियों ने कहा कि प्रांतीय संगठन के बैनर तले वे अपनी विभिन्न मांगों को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर रही हैं। लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने सरकार से जल्द उनकी जायज मांगों को पूरा करने की मांग उठाई है। जल्द सुनवाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि उन्हें 24 हजार प्रति माह मानदेय देने और बायोमैट्रिक से उपस्थिति की अनिवार्यता समाप्त करने, सेवानिवृत होने पर 10 लाख रुपये की एकमुश्त धनराशि देने की मांगे उठाई है। कहा मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। कहां 13 अप्रैल को विशाल धरना प्रदर्शन प्रदेश स्तर पर किया जाएगा। साथ ही उन्होंने जिले के भाजपा नेताओं पर उनकी सुध न लेने के आरोप लगाए । कहा 2027 चुनाव में इसका खामीयाजा भुगतना पड़ेगा। कहां मांग पूरी न होने पर बीएलओ ड्यूटी का पूरी तरह बहिष्कार किया जाएगा। इस दौरान दूर-दूर क्षेत्र से आई आंगनबाड़ी कार्यकृतिया आंदोलन में शामिल रही।

जरूरी खबरें