Thursday 30th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:रोज 16 किलोमीटर पैदल चल स्कूल पहुंचते हैं सुल्ला /पासम के छात्र मुख्यमंत्री से की स्कूल वाहन की मांग।

लोहाघाट: प्रदेश के पहले महिला स्पोर्ट्स कॉलेज की 30 बालिकाओं का विद्यालय में हुआ प्रवेश। रोली टीका लगाकर स्वागत

चंपावत:कारी में तार बाढ़ में फंसा गुलदार वन विभाग ने किया रेस्क्यू।

मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश

उर्जा निगम पर तानाशाही का आरोप स्मार्ट मीटर न लगाने पर उपभोक्ताओं को नोटिस

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:दुर्घटनाओं को दावत देती अद्वैत आश्रम मायावती की क्षतिग्रस्त सड़क पर्यटकों को खतरा।

Laxman Singh Bisht

Sun, Apr 12, 2026

दुर्घटनाओं को दावत देती अद्वैत आश्रम मायावती की क्षतिग्रस्त सड़क पर्यटकों को खतरा।

ग्रामीणों की प्रशासन से महत्वपूर्ण सड़क की मरम्मत की मांग।

चंपावत जिले के लोहाघाट का प्रमुख आध्यात्मिक केंद्र व पर्यटक स्थल अद्वैत आश्रम मायावती को जोड़ने वाली सड़क फोर्ती व बनीगाव के बीच एक स्थान में लंबे समय से यह महत्वपूर्ण पर्यटन सड़क क्षतिग्रस्त हुई है ।जिस कारण इस स्थान में दुर्घटनाओं का गंभीर खतरा बना हुआ है पर लोक निर्माण विभाग लोहाघाट के द्वारा अभी तक सड़क के सुधारीकरण के लिए कोई भी कार्य नहीं किया गया है। जिस कारण क्षेत्र वासियों में गहरी नाराजगी है। ग्रामीणों ने कहा यह सड़क जिले के सबसे महत्वपूर्ण आध्यात्मिक केंद्र व पर्यटन स्थल मायावती को जोड़ती है। और बड़ी तादाद में यहां देश-विदेश से पर्यटक पहुंचते है गर्मी के सीजन में यहां बड़ी तादात में पर्यटक पहुंचेंगे तथा स्थानीय लोग भी अपना उपचार कराने मायावती अस्पताल बड़ी संख्या में जाते हैं। ग्रामीणों ने कहा इस स्थान में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

कहा विभाग को जानकारी देने के बावजूद भी अभी तक सड़क मरम्मत को लेकर कोई कार्रवाई शुरू नहीं की गई है जो कि एक गंभीर लापरवाही है तथा पर्यटकों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है ग्रामीणों ने कहा इस स्थान में सड़क लगातार धसते जा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन व लोक निर्माण विभाग से जल्द से जल्द संभावित दुर्घटनाओं को देखते हुए क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत व सुरक्षा दीवार लगाने की मांग की है।

जरूरी खबरें