रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:सुई बिसंग की चार देवली मंदिर श्रृंखला को मानस माला कॉरिडोर में शामिल करने की मुख्यमंत्री से मांग।
Laxman Singh Bisht
Thu, Apr 2, 2026
सुई बिसंग की चार देवली मंदिर श्रृंखला को मानस माला कॉरिडोर में शामिल करने की मुख्यमंत्री से मांग।

लोहाघाट । प्रसिद्ध सुई विशुंग क्षेत्र के 25 गांव के आस्था के केंद्र आदित्य महादेव माता भगवती मष्टा मंडाली माता माता कढ़ाई देवी की चार देवली मंदिर श्रृंखला को मानस माला कॉरिडोर में शामिल करने हेतु सामाजिक उत्थान एवं शैक्षिक सांस्कृतिक खेल समिति एवं वायु रथ महोत्सव समिति के अध्यक्ष श्याम दत्त चौबे के नेतृत्व में चंपावत में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान स्मृति चिन्ह के साथ ज्ञापन सोपा गया। उन्होंने बताया कि यह प्राचीन एवं ऐतिहासिक क्षेत्र के आस्था की एवं चमत्कारी वायुरथ यात्रा में 25 गांव के संपूर्ण क्षेत्र को इन मंदिरों के साथ अभी तक मानस माला कॉरिडोर में शामिल नहीं किया गया है जिससे यह संपूर्ण क्षेत्र अपने को उपेक्षित समझ रहा है। पूर्व में भी महोत्सव समिति एवं क्षेत्र के समस्त जनप्रतिनिधियों के द्वारा इस क्षेत्र को शामिल किए जाने की मांग रखी गई थी ।

चौबे ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि पूर्व में वर्तमान जिलाधिकारी महोदय द्वारा भी चार देवली के इन मंदिरों को कॉरिडोर में शामिल करने का आश्वासन दिया गया है। इसलिए इस बृहद क्षेत्र के आस्था के इन केंद्रों का सौंदरीकरण एवं विकास से शीघ्र जोड़ा जाए समिति अध्यक्ष के द्वारा मुख्यमंत्री को दिए गए ज्ञापन में 25 गांव को जोड़ने वाले एवं केंद्रीय विद्यालय राजकीय पॉलिटेक्निक से संपर्क हेतु प्रेम नगर सातखाल कोली ढेक सड़क मार्ग को डामरीकरण एवं विस्तार करने की मांग भी की गई।


मुख्यमंत्री ने इन मांगों अपनी घोषणाओं में शामिल कर यथाशीघ्र पूर्ण करने का आश्वासन दिया।।
