Wednesday 19th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:एक सितंबर को होगा खेल महाकुंभ की मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी का शुभारंभ

लोहाघाट :बलाई कलीगांव पेयजल योजना क्षतिग्रस्त कलीगांव में पेयजल के लिए मचा हाहाकार।

चंपावत:अग्निकांड प्रभावितो व सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को मिली 1-1 लाख रूपये की आर्थिक सहायता

लोहाघाट:अब पैदल नहीं वाहन से स्कूल जाएंगी सुल्ला पासम की छात्राएं। मुख्यमंत्री व जिलाधिकारी को दिया धन्यवाद।

रुड़की:विजिलेंस ने क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:पालिका से नालियों के ऊपर रखी टूटी पटाले बदलने की मांग।शिकायत के बावजूद पालिका नहीं ले रही संज्ञान।

Laxman Singh Bisht

Tue, Aug 18, 2026

पालिका से नालियों ऊपर रखी टूटी पटाले बदलने की मांग।शिकायत के बावजूद पालिका नहीं ले रही संज्ञान।

लोहाघाट नगर के कालू सैयद बाबा की मजार के सामने मुख्य सड़क में पालिका के द्वारा नालियों के ऊपर बिछाई गई पटाले लंबे समय से टूटी पड़ी है जिस कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस क्षेत्र में रहने वाले नीरज बिष्ट व अन्य लोगों ने कहा लंबे समय से पालिका के द्वारा बिछाई गई पटाले क्षतिग्रस्त है जिस कारण नाली से उठने वाली बदबू से लोग परेशान है। कहा नालियों के ठीक बगल में खाने पीने की दुकाने व आवासीय भवन है ।इसके अलावा सैकड़ो की तादाद में स्कूली बच्चे इस मुख्य सड़क से पैदल गुजरते है तथा सड़क में यातायात का काफी दबाव है जिस कारण वाहन आने पर स्कूली बच्चे इन पटालों से होकर गुजरते हैं टूटी पटालो के चलते बच्चों को चोट लगने का खतरा भी बना हुआ है।

नीरज बिष्ट ने बताया कई बार पालिका के अधिकारियों व कर्मचारियों से टूटी हुई पटालों को बदलने की मांग की गई पर आज तक कोई संज्ञान नहीं लिया गया है। उन्होंने कहा अगर टूटी हुई पटालों की वजह से कोई दुर्घटना होती है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी पालिका प्रशासन की होगी। उन्होंने बताया इसके अलावा नालियों से उठने वाली बदबू व गंदगी से बीमारी फैलने का खतरा भी पैदा हो रहा है। लोगों ने लोहाघाट पालिका प्रशासन से जल्द से जल्द टूटी हुई पटालों को बदलकर लोगों की समस्या के समाधान की मांग की है। लोगो ने पालिका की कार्यप्रणाली पर जताई है।

जरूरी खबरें