Saturday 18th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सिमल्टा में तेंदुए का हमला एक घायल, ग्रामीणों ने घर में बंद किया तेंदुवा

चंपावत:दूरस्थ ग्राम झालाकुड़ी पहुँची जन-जन की सरकार, 47 शिकायतों एवं आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई

चंपावत/ लोहाघाट महायोजना-2041 पर सुझाव व आपत्तियों पर 21 जुलाई को जिला कार्यालय सभागार में होगी बैठक

भारी वर्षा की चेतावनी के मद्देनजर 18 जुलाई को चम्पावत के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

मुख्यमंत्री ने शारदा घाट प्रकरण का तत्काल लिया संज्ञान, स्थानीय लोगों के हितों की सुरक्षा के दिए निर्देश

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट: धामी सरकार हर मोर्चे पर फेल 2027 में कांग्रेस करेगी जोरदार वापसी :संगीता बेनीवाल

Laxman Singh Bisht

Fri, Sep 5, 2025

विकास को तरस रही है मुख्यमंत्री की विधानसभा। बाढ़ पीड़ितों के लिए नहीं की गई पैकेज की घोषणा। सड़कों के हाल खराब:संगीता बेनीवालराजस्थान कांग्रेस की दिग्गज नेता व पूर्व मंत्री संगीता बेनीवाल शुक्रवार को लोहाघाट पहुंची। लोहाघाट पहुंचने पर उनका कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान बेनीवाल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की तथा एकजुट होकर कांग्रेस को मजबूत बनाने की अपील की। प्रेस वार्ता के दौरान संगीता बेनीवाल ने कहा बिहार चुनाव में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वोट चोरी को लेकर बिहार में पूरा माहौल पलट दिया जिससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह के भी होश उड़ गए। उन्होंने कहा युवाओं को झूठे सपने दिखाकर जो भाजपा सरकार आई है उसका सच दिखाने का काम कांग्रेस पार्टी कर रही है। संगीता बेनीवाल ने कहा उत्तराखंड में अभी कई ऐसे मुद्दे हैं जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूरी तरह फेल हो चुके हैं। उन्होंने कहा में जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विधानसभा के टनकपुर पहुंची तो यहां काफी तेज बारिश थी। में यहां कई जगह गई ।कहा हर जगह पानी भरा हुआ था पर उसकी निकासी का कोई साधन नहीं था। संगीता बेनीवाल ने कहा बड़े दुख और खेद की बात है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद टनकपुर में मौजूद थे पर उनके द्वारा ना तो प्रशासन को कोई दिशा निर्देश दिए गए ना वह बाढ़ पीड़ितों से मिले ना उनके द्वारा बाढ़ पीड़ितों के लिए किसी पैकेज की बात की गई। उन्होंने कहा जब वह चंपावत पहुंची तो उन्होंने देखा रोडो का हाल काफी बुरा है लेकिन कोई सुध लेने वाला नहीं है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री पूरी तरह फैलियर साबित हो रहे हैं। उन्होंने कहा मुझे बड़ा ही दुख हुआ यह देवभूमि है तपोभूमि है कहा जब में राजस्थान से उत्तराखंड पहुंची लेकिन मैंने देखा उत्तराखंड में कहीं पर कोई भी विकास नाम की चीज नहीं है और उत्तराखंड का आम व्यक्ति काफी परेशान है। उन्होंने कहा 2027 में कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आएगी ऐसा मुझे पूर्ण भरोसा व विश्वास है। कहा 2022 में भी कांग्रेस के कई विधायक जीते हैं। कहा 2027 में हम अपनी सरकार बनाएंगे और इस झूठी सरकार को उखाड़ कर बाहर फेंकेंगे। कहां कांग्रेस कई एजेंडे लेकर जनता के सामने जा रही है।

जरूरी खबरें