Saturday 25th of July 2026

ब्रेकिंग

नीट पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा।

लोहाघाट मास्टर प्लान 2041 को लेकर लोगों ने दर्ज कराई आपत्ति जताया विरोध।

लोहाघाट:महाविद्यालय प्रशासन की लापरवाही के खिलाफ एबीवीपी व छात्र संघ ने महाविद्यालय में की तालाबंदी।

उत्तराखंड:योग प्रशिक्षकों का मानदेय बढ़ाने की तैयारी आयुष मंत्री मदन कौशिक ने दिए कई अहम निर्देश

विकसित चम्पावत अभियान को बड़ी सौगात गोरल चौड़ परियोजना के लिए 6.60 करोड़ रुपये जारी

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:नालियां बंद होने से एनएच में बहता गंदा पानी जनता के लिए बना मुसीबत क्षेत्र पंचायत सदस्य ने जताई नाराजगी।

Laxman Singh Bisht

Wed, Dec 10, 2025

नालियां बंद होने से एनएच में बहता गंदा पानी जनता के लिए बना मुसीबत क्षेत्र पंचायत सदस्य ने जताई नाराजगी।

जनता व वाहन चालक परेशान लोगों के ऊपर पढ़ रहे हैं गंदे पानी के छीटे लोहाघाट घाट राष्ट्रीय राजमार्ग में अल्पाइन स्कूल के पास नालियां बंद होने से गंदा पानी राष्ट्रीय राजमार्ग में बह रहा है। जिसके चलते आम जनता व वाहन चालकों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मामले में क्षेत्र पंचायत सदस्य शोभन सिंह बोरा (पप्पू बोरा) ने गहरी नाराजगी जताते हुए एनएच के अधिकारियों से जल्द से जल्द बंद पड़ी नालियों को खोलकर समस्या के समाधान की मांग की है। क्षेत्र पंचायत सदस्य पप्पू बोहरा ने बताया पाटन के अल्पाइन स्कूल के पास नालियां बंद होने से सारा गंदा पानी सड़क में बहता हुआ पुलिया में जमा हो गया है जिस कारण पुलिया में किया गया डामरीकरण उखड़ चुका है और गड्ढे बन गए है और वाहनों के चलने से गंदा पानी राह चलते लोगों के ऊपर गिर रहा है ।उन्होंने शासन प्रशासन से जल्द से जल्द समस्या के समाधान की मांग की है।

जरूरी खबरें