Monday 27th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:अब 25 किलोमीटर पैदल नहीं वाहन से स्कूल जाएंगे लेटी डुंगरा के छात्र छात्राए। सीएम के निर्देश डीएम की पहल

लोहाघाट:संजय बने राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मनीष संभालेंगे महामंत्री का दायित्व।

रुद्रपुर से अपहरण कर लाई गई युवती से गदरपुर में सामूहिक दुष्कर्म।

लोहाघाट:चामी आषाढी मेले की तैयारी को लेकर बैठक। 24 अगस्त को होगा शुभारंभ 28 अगस्त को विशाल मेला।

लोहाघाट:प्राधिकरण में शामिल किए जाने का पाटन पाटनी में महिलाओं ने किया पुरजोर विरोध

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:अपनी जान देकर 34 यात्रियों की जान बचा गए चालक बेनीराम खुद की बस के पहिए के नीचे आकर मौत।

Laxman Singh Bisht

Wed, Jun 3, 2026

अपनी जान देकर 34 यात्रियों की जान बचा गए चालक बेनीराम खुद की बस के पहिए के नीचे आकर मौत।

धारचूला से टनकपुर जा रही थी बस। बस के ब्रेक फेल होने से हादसे की संभावना।

चालक ने पहाड़ी से टकराई बस ड्राइवर साइड का दरवाजा खुलने से बाहर गिरे चालक पीछे से चढ़ गया बस का पहिया।

धारचूला से टनकपुर जा रही थी बस। यात्रियों में मची चीख पुकार।

लोहाघाट में आज हादसा भर दिन रहा है जहां लोहाघाट के बाड़ीगाड़ क्षेत्र में एक चिकित्सक की गिरने से मौत हो गई। तो वहीं आज बुधवार सुबह धारचूला से टनकपुर की ओर आ रही टनकपुर डिपो की रोडवेज बस लोहाघाट के रायकोट महर केल बकरियां मंदिर के पास अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई है ।जिसमें बस चालक चंपावत के बडोली निवासी बेनीराम थ्वाल की खुद की बस के पहिए के नीचे आने से दबकर दर्दनाक मौत हो गई। हादसा ब्रेकफेल या स्टेरिंग फेल होने की वजह से बताया जा रहा है। बस के परिचालक किशन व सवारियो ने बताया जैसे ही बस लोहाघाट के मंदिर के पास मोड़ में पहुंची अचानक चालक बेनीराम भट्ट ने बस को पहाड़ी से टकराया जिसमें ड्राइवर साइड का दरवाजा खुल गया और चालक सीट से गिरकर नाली में जा गिरे और पीछे से बस का पहिया उनके ऊपर चढ़ गया जिससे उनकी मौत हो गई दुर्घटना होते ही यात्रियों मे चीख पुकार मच गई लोगों के द्वारा सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। सूचना पर थानाध्यक्ष लोहाघाट के नेतृत्व में पुलिस व तहसीलदार लोहाघाट मोहिउद्दीन ,रोडवेज प्रशासन मौके पर पहुंचा। बस को जेसीबी की मदद से खींचकर चालक के सव को बाहर निकाला गया । थाना अध्यक्ष लोहाघाट अशोक कुमार सिंह ने बताया दुर्घटना में मारे गए चालक के सव का पंचायत नामा भर पोस्टमार्टम कर सव परिजनों को सोप दिया गया है। एजीएम धीरज वर्मा ने बताया बस में 34 सवारियां थीं जिनमें से एक महिला को मामूली चोट आई है जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है रोडवेज प्रबंधन के द्वारा दूसरी बस के माध्यम से सवारियों को गंतव्य की ओर भेजा गया। सवारियो के मुताबिक हादसा ब्रेक फेल होने के कारण हो सकता है। लोहाघाट डिपो के एजीएम ने बताया बस को रोडवेज वर्कशॉप ले जाया जाएगा और जिसकी तकनीकी जांच की जाएगी की हादसा किस वजह से हुआ है। उन्होंने बताया दुर्घटना में चंपावत जिले के बडोली निवासी चालक बेनीराम थ्वाल की मौत हो गई। चालक बेनीराम खुद की जान देकर बस में बैठी 34 सवारियो की जान बचा गए। वही हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वही दुर्घटना पर लोगों ने गहरी नाराजगी जताई है लोगों ने कहा आए दिन रोडवेज बसों में तकनीकी समस्या के कारण कुछ ना कुछ हादसे होते हैं आज चालक की जान चली गई। पूर्व में भी कई हादसे हो चुके है। लोगों ने कहा रोडवेज बसों मे सरकार यात्रियों की जान से खिलवाड़ कर रही है।फिलहाल दुर्घटना किस कारण से हुई तकनीकी समस्या है या अन्य यह तो जांच के बाद ही पता चल पाएगा ।फिलहाल लोग हादसा ब्रेक फेल होने की वजह से मान रहे हैं। हादसा काफी दुखद था।

जरूरी खबरें