रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:मीटर शिफ्टिंग कार्य के चलते आज नैनीताल बैंक रोड मे रहेगी विद्युत कटौती।
Laxman Singh Bisht
Thu, Apr 23, 2026
मीटर शिफ्टिंग कार्य के चलते आज नैनीताल बैंक रोड मे रहेगी विद्युत कटौती।

ऊर्जा निगम लोहाघाट के अभियंता ललित बिष्ट ने आज गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया। आज लोहाघाट नगर में मीटर शिफ्टिंग का कार्य किया जा रहा है जिस कारण नगर की नैनीताल बैंक रोड में सुबह 8:30 से लेकर शाम 5:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। अभियंता बिष्ट ने बताया विभाग के द्वारा विद्युत पोलो में लगे मीटरों को हटाकर अब लोगों के घरों में लगाया जा रहा है। उन्होंने सम्मानित उपभोक्ताओं से सहयोग देने की अपील की है।
