Thursday 30th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:रोज 16 किलोमीटर पैदल चल स्कूल पहुंचते हैं सुल्ला /पासम के छात्र मुख्यमंत्री से की स्कूल वाहन की मांग।

लोहाघाट: प्रदेश के पहले महिला स्पोर्ट्स कॉलेज की 30 बालिकाओं का विद्यालय में हुआ प्रवेश। रोली टीका लगाकर स्वागत

चंपावत:कारी में तार बाढ़ में फंसा गुलदार वन विभाग ने किया रेस्क्यू।

मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश

उर्जा निगम पर तानाशाही का आरोप स्मार्ट मीटर न लगाने पर उपभोक्ताओं को नोटिस

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट :नए धरना स्थल में निर्माण कार्य के चलते आंगनबाड़ी कार्यकृतियों ने सड़क में दिया धरना जताई नाराजगी।

Laxman Singh Bisht

Sun, Apr 12, 2026

नए धरना स्थल में निर्माण कार्य के चलते आंगनबाड़ी कार्यकृतियों ने सड़क में दिया धरना जताई नाराजगी।

लोहाघाट। में तहसील परिसर में धरना स्थल को लेकर एसडीएम लोहाघाट नीतू डांगर व आंगनबाड़ी कार्यकृतियों के बीच हुए विवाद के बाद एसडीएम लोहाघाट नीतू डांगर के द्वारा लोहाघाट के रैन बसेरे को धरना स्थल के रूप में चिन्हित किया गया है। इसके बाद लोहाघाट में जितने भी धरना प्रदर्शन होंगे सभी रैन बसेरे में होंगे। जिले में चल रहा आंगनबाड़ी कार्यकृतियों का आंदोलन आज नवे दिन भी जारी रहा। संगठन जिला अध्यक्ष मीना बोहरा के निर्देश पर आज रविवार को आंगनबाड़ी संगठन ब्लॉक अध्यक्ष लोहाघाट कविता पंत के नेतृत्व मे आंगनबाड़ी कार्यकृतियों ने नए धरना स्थल रेन बसेरे के बाहर मांगों को लेकर सड़क में सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए धरना दिया।

ब्लॉक अध्यक्ष कविता पंत व आंगनबाड़ी कार्य कृतियों ने बताया प्रशासन के द्वारा रैन बसेरे को धरना स्थल के रूप चिन्हित किया गया है। उन्होंने कहा रैन बसेरे में पार्क निर्माण कार्य के चलते धरना देने लायक स्थान नहीं बचा है मैदान में बारिश के चलते कीचड़ हुई है। जिस कारण उन्हें आज रविवार को रैनबसेरे के बाहर सड़क में बैठकर ठंड में अपना आंदोलन करना पड़ा। प्रशासन की कार्रवाई पर आंगनबाड़ी कार्य कृतियों ने नाराजगी जताई है। कहा प्रशासन सही जगह धरना स्थल चिन्हित करें। धरना देने में माया राय ,जया पांडे ,जानकी पाठक, किरन देव ,पूजा ,विमला अधिकारी ,मीनाक्षी ,बबीता बोहरा ,पुष्पा बोरा, सरस्वती जोशी आदि मौजूद रही।

जरूरी खबरें