रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज दिगालीचौड़ के विद्यार्थियों का शैक्षिक भ्रमण।
पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज दिगालीचौड़ के विद्यार्थियों का शैक्षिक भ्रमण।
लोहाघाट ब्लॉक के सीमांत विद्यालय पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज दिगालीचौड़ के विद्यार्थियों का शैक्षिक भ्रमण पीएम श्री योजना के राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत दिनांक 9 फरवरी से शुरू हुआ,प्रथम दिवस में कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों ने चंपावत क्षेत्र के शैक्षिक सामाजिक एवं आध्यात्मिक महत्व के विभिन्न स्थलों का नोडल अध्यापक कमलेश जोशी,नवीन भट्ट,गणेश सिंह बोरा,ललिता वर्मा ,गार्गी गंगवार एवं गायत्री जोशी के नेतृत्व में भ्रमण किया।प्रातः काल विद्यालय प्रांगण से प्रधानाचार्य डॉ.सुधाकर जोशी एवं सामाजिक कार्यकर्ता मोनू बिष्ट ने भ्रमण दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विद्यार्थियों ने शीत जल मत्स्यिकी एवं अनुसन्धान केंद्र,चाय बागान एवं न्यायकारी देवता गोलज्यू मंदिर का भ्रमण कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की।शीत जल मत्स्यिकी अनुसन्धान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ पंकज द्वारा ठंडे जल में रहने वाली मछलियों की विभिन्न प्रजातियों के बारे में जानकारी प्रदान की।समस्त विद्यार्थियों को गोरलचौड़ मैदान में सामुहिक भोज करवाया गया।
प्रधानाचार्य डॉ0 जोशी ने बताया कि कल दिनांक 10 फरवरी को विद्यालय के कक्षा 9 एवं 11 के 125 विद्यार्थियों का दल नोडल अध्यापक सुशील कुमार जोशी,भुवन अधिकारी,राहुल पाटनी,ज्योति राना ,कंचना आर्या,नेहा शर्मा के नेतृत्व में एवं दिनांक 11 फरवरी बुधवार को कक्षा 10 एवं 12 के 155 विद्यार्थियों का दल नोडल अध्यापक बृजेश सिंह ढेक,नीरज नाथ,जगदीश चंद्र जोशी,दीपा बोरा,सुरेंद्र जीत कौर,अदिति जोशी के नेतृत्व में चंपावत एवं लोहाघाट क्षेत्र के विभिन्न स्थलों का भ्रमण करेगा।