रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:गुरुकुलम एकेडमी लोहाघाट में कक्षा 12 के विद्यार्थियों को दी गई भावभीनी विदाई
गुरुकुलम एकेडमी लोहाघाट में कक्षा 12 के विद्यार्थियों को दी गई भावभीनी विदाई
लोहाघाट। गुरुकुलम एकेडमी स्कूल, लोहाघाट में कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए एक गरिमामय एवं भावनात्मक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय के शशांक पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया की इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने अपने वरिष्ठ विद्यार्थियों को शुभकामनाओं, आशीर्वाद और उज्ज्वल भविष्य की कामनाओं के साथ नई जीवन यात्रा के लिए विदा किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह और भावुकता का विशेष माहौल देखने को मिला।समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात जूनियर छात्र-छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में आकर्षक नृत्य, गीत एवं भावनात्मक वक्तव्यों ने सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने अपने सीनियर्स के साथ बिताए यादगार पलों को साझा करते हुए उन्हें जीवन में निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।विद्यालय के मैनेजर राजेश पाण्डेय ने अपने संबोधन में कहा कि कक्षा 12 जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, जहाँ से विद्यार्थी अपने करियर और भविष्य की दिशा तय करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम और संस्कारों को जीवन का आधार बनाने की सलाह दी तथा विश्वास जताया कि गुरुकुलम एकेडमी के विद्यार्थी हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे।प्रधानाचार्य भास्कर चौबे ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह विदाई अंत नहीं, बल्कि नई शुरुआत का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास बनाए रखने, चुनौतियों का साहसपूर्वक सामना करने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी।कार्यक्रम के अंत में कक्षा 12 के विद्यार्थियों को स्मृति-चिन्ह भेंट किए गए। सामूहिक फोटो के दौरान हंसी और भावुकता दोनों का सुंदर संगम देखने को मिला। गुरुकुलम एकेडमी परिवार ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें स्नेहपूर्वक विदाई दी।इस अवसर पर कविता पुनेठा,अंकित देव,रियाज़ अहमद,अमित तिवारी,मयंक मुरारी,प्रदीप कुमार,महेंद्र जोशी,चंद्र भानु, मनमोहन गहतोड़ी,जीवन जोशी,रेखा बोहरा,सविता रावत,दीपा कोठारी, जानकी अधिकारी,विमला चतुर्वेदी, सरिता बिष्ट,नेहा गोस्वामी,काजल बिष्ट,आदि मौजूद रहे।