Wednesday 29th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:गुरु पूर्णिमा पर खेती से निकला मां भगवती का डोला। सैकड़ो श्रद्धालु हुए शामिल

बाराकोट:मां भगवती की रथ यात्रा के साथ मऊ महोत्सव का हुआ भव्य समापन।

बाराकोट: जी राम जी अधिनियम को लेकर पंच सम्मेलन का आयोजन।

लोहाघाट:देवीधार मेले में ढोल नगाड़ों के साथ निकले मां भगवती व महाकाली के डोले। हजारों भक्तों ने लिया मां का आशीर्

चंपावत:एक करोड़ की स्मैक के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार चंपावत पुलिस की बड़ी सफलता

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:पर्यावरण के दुश्मनों ने मायावती सड़क में देवदार बनी में डाला भवन निर्माण का मलवा।ग्रामीणों मे आक्रोश।

Laxman Singh Bisht

Sun, Mar 29, 2026

पर्यावरण के दुश्मनों ने मायावती सड़क में देवदार बनी में डाला भवन निर्माण का मलवा।ग्रामीणों की प्रशासन से कार्रवाई की मांग। सीसीटीवी की मदद से पकड़े जा सकते हैं पर्यावरण के दुश्मनकुछ लोग ऐसे हैं जो लोहाघाट नगर की वह उसके आसपास के क्षेत्र कि खूबसूरती के दुश्मन बने हुए। यह लोग अपने जरा से फायदे के लिए नगर के खूबसूरत देवदार के जंगलों मे कूड़ा कचरा व भवन निर्माण का मलवा डालकर इन खूबसूरत देवदार के जंगलों को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ क्षेत्र के पर्यावरण के साथ भी खिलवाड़ कर रहे हैं। ऐसे ही कुछ पर्यावरण के दुश्मनों के द्वारा लोहाघाट की खूबसूरत व वीआईपी मायावती सड़क में मल्लिकार्जुन स्कूल मार्ग के पास देवदार बनी में वाहनों के माध्यम से भवन निर्माण का मलवा डाला गया है।

जिसके चलते देवदार के बहुमूल्य वृक्षों को खतरा होने के साथ-साथ सड़क की खूबसूरती में भी ग्रहण लग रहा है। मामले में क्षेत्र के ग्रामीणों व पर्यावरण प्रेमियों में आक्रोश फैल गया है। उन्होंने कहा प्रशासन के द्वारा देवराड़ी बैंड के पास डंपिंग जोन की सुविधा दी गई है पर उसके बावजूद लोहाघाट नगर की ओर से गाड़ियों में भर भर कर भवन निर्माण सामग्री का मलवा देवदार बनी व सड़क किनारे डाला जा रहा है। जिससे जंगलों को नुकसान पहुंचने के साथ-साथ क्षेत्र की खूबसूरत मायावती सड़क की खूबसूरती भी खराब हो रही है उन्होंने कहा मायावती आश्रम को बड़ी संख्या में दूर-दूर क्षेत्र से पर्यटक व अधिकारी आते जाते हैं।ग्रामीणों व पर्यावरण प्रेमियों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से इन पर्यावरण के दुश्मनों का पता लगाकर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। कहा सीसीटीवी कैमरा के माध्यम से इन वाहन चालकों का पता लगाकर कड़ी कार्रवाई की जाए। अब देखना है संबंधित विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।

जरूरी खबरें