रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:पूर्व सैनिक ने दिल्ली चलने वाली टैक्सियों पर लगाए मनमानी के आरोप एआरटीओ की कार्रवाई।
Laxman Singh Bisht
पूर्व सैनिक ने दिल्ली चलने वाली टैक्सियों पर लगाए मनमानी के आरोप एआरटीओ की कार्रवाई।

टैक्सियों पर लगाए मनमाना किराया वसूलने के आरोप।

लोहाघाट निवासी पूर्व सैनिक मयंक ओली के द्वारा दिल्ली चलने वाले टैक्सी चालको के द्वारा मनमाना किराया वसुली करने तथा सबसे आगे सीट में बैठने पर 2500 , बीच मे 2000 तथा सबसे पीछे सीट पर बैठने पर 1500 रुपए किराया लेने के आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार को शिकायती पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की ।पूर्व सैनिक ने कहा एक वाहन में अलग-अलग किराया सवारियो से लिया जा रहा है तथा टैक्सी में किराया सूची भी चस्पा नहीं की गई है उन्होंने कहा पूरे वाहन में एक ही किराया सवारियो से लिया जाए । मामले में जिलाधिकारी व अपर जिलाधिकारी के द्वारा एआरटीओ चंपावत को कार्यवाही के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी के निर्देश पर एआरटीओ चंपावत मनोज बगोरिया के द्वारा आज शुक्रवार को अपनी टीम के साथ लोहाघाट मे गहन वाहन चेकिंग अभियान चलाते हुए वाहनों की जांच की और जिन वाहनों में किराया सूची चस्पा नहीं थी उन वाहनों का चालान किया गया। तथा सभी वाहन चालकों से अपने वाहनों में किराया सूची चस्पा करने के निर्देश दिए। एआरटीओ मनोज बगोरिया ने कहा परिवहन विभाग लगातार जिले में वाहनों की जांच कर रहा है तथा जिन वाहनों पर किराया सूची चस्पा नहीं है उनके चालान किए जा रहे हैं।

तथा वाहन चालकों को किराया सूची लगाने, सवारियो से अधिक किराया न वसूलने ,सीट बेल्ट पहनकर वाहन चलाने के निर्देश दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा दिल्ली चलने वाली टैक्सियों की जांच की जाएगी।मालूम हो पूर्व में भी किराए को लेकर टैक्सी चालकों के बीच विवाद हो गया था जिसमें कम किराया लेने पर एक टैक्सी चालक के गले में कुछ टैक्सी चालकों के द्वारा जूते की माला डाल दी गई थी।
विज्ञापन
लोहाघाट:वन विभाग ने चलाया स्वच्छता अभियान। जनता को दिया स्वच्छता का संदेश।
चंपावत:23 से 25 सितंबर तक आयुर्वेद विभाग के द्वारा आयुर्वेद उत्कर्ष केंद्र में लगाया जाएगा विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर।
चंपावत:पूर्व जिला सूचना अधिकारी स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी की बारहवीं पर सूचना कार्यालय में शोक सभा, नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि
लोहाघाट महाविद्यालय में 29 सितंबर को होंगे छात्र संघ चुनाव। 23 सितंबर को लगेगी आचार संहिता। छात्राओं के लिए 50% आरक्षण लागू।
लोहाघाट:आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण माह कार्यक्रम का आयोजन। गर्भवती महिला की हुई गोद भराई।
चंपावत:इंटर्नशिप स्टाइपेंड की मांग को लेकर जीएनसी चम्पावत के विद्यार्थियों ने सौंपा ज्ञापन। काला फीता बाध कर जताया विरोध।
पाटी:बिना अनुमति पाटी अस्पताल का वीडियो बनाने गलत जानकारी देने के आरोप पर यूकेडी नेता दरबान रजबार के खिलाफ थाने में तहरीर
लोहाघाट:खेल सचिव अमित सिन्हा के कड़े निर्देश समय पर पूर्ण हो गुणवत्तापूर्ण महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का कार्य। निर्माण स्थल का किया निरीक्षण।
10 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में गरजे ग्राम प्रधान। सीडीओ कार्यालय का किया घेराव।
चंपावत:सेवा संकल्प अभियान: 22 सितंबर से 18 नवंबर तक चलेगा श्रमिक सामग्री वितरण अभियान