Friday 17th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सिमल्टा में तेंदुए का हमला एक घायल, ग्रामीणों ने घर में बंद किया तेंदुवा

चंपावत:दूरस्थ ग्राम झालाकुड़ी पहुँची जन-जन की सरकार, 47 शिकायतों एवं आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई

चंपावत/ लोहाघाट महायोजना-2041 पर सुझाव व आपत्तियों पर 21 जुलाई को जिला कार्यालय सभागार में होगी बैठक

भारी वर्षा की चेतावनी के मद्देनजर 18 जुलाई को चम्पावत के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

मुख्यमंत्री ने शारदा घाट प्रकरण का तत्काल लिया संज्ञान, स्थानीय लोगों के हितों की सुरक्षा के दिए निर्देश

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट :मूसलाधार बारिश के बीच सड़क खोलने में जुटे रहे फायर कर्मी 24 घंटे अलर्ट मोड में फायर कर्मी

Laxman Singh Bisht

Mon, Sep 1, 2025

मूसलाधार बारिश के बीच सड़क खोलने में जुटे रहे फायर कर्मी 24 घंटे अलर्ट मोड में फायर कर्मी चंपावत जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन पूरी तरह अस्थ व्यस्त हो गया है। तथा जिले की कई सड़कें बारिश के चलते बंद पड़ी हुई है। विभागों के द्वारा सड़क खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। आज सोमवार को चौमेल के पास पेड़ गिरने से मुख्य सड़क बंद हो गई थी सूचना पर फायर स्टेशन लोहाघाट की टीम मूसलाधार बारिश के बीच मौके पर पहुंची तथा पेड़ को काट कर यातायात बहाल किया गया।इसके अलावा रेगडू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप 3 देवदार के पेड़ गिरने से सड़क बंद हो गई थी सूचना पर फायर स्टेशन लोहाघाट की टीम बारिश के बीच मौके पर पहुंची फायर कर्मियों ने मूसलाधार बारिश और भूस्खलन के खतरे के बीच कड़ी मस्कत के बाद पेड़ को काट कर हटाया तथा यातायात बहाल किया गया। टीम में चालक जगदीश सिंह लीडिंग फायरमैन कुंदन सिंह फायर वूमेन प्रतिभा,फायर वूमेन कोमल,फायरमैन हरीश चम्याल शामिल रहे। भारी बारिश को देखते हुए लोहाघाट फायर स्टेशन टीम 24 घंटे अलर्ट मोड में है तथा पेड़ गिरने या आपदा की सूचना पर फायर कर्मियों के द्वारा तत्काल रिस्पांस देते हुए लोगों की मदद की जा रही है।

जरूरी खबरें