Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सीएम धामी का 27 अगस्त को चम्पावत दौरा 'सशक्त बहना उत्सव-2026' में करेंगे प्रतिभाग

बाराकोट: अपने अपने बूथों व शक्ति केंद्रो को करे मजबूत :पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा

चंपावत:नेपाल में भीषण आपदा के चलते प्रशासन सतर्क नेपाल सीमा में एसडीआरएफ हाई अलर्ट पर,

बाजपुर : टूरिस्ट बस में कर रहे थे लीसा तस्करी पुलिस ने किया भंडाफोड़ चार गिरफ्तार

चंपावत:3 से 5 सितंबर तक होगा भिंगराड़ा का प्रसिद्ध ऐड़ी बालकृष्ण मेला ।भव्य रूप से मनाया जाएगा मेला।

सूचना

: लोहाघाट:पटाखा व्यापारियों ने अवैध रूप से आतिशबाज़ी बेचने वालों के खिलाफ प्रशासन से कार्रवाई करने की करी मांग

Laxman Singh Bisht

Sat, Nov 11, 2023
पटाखा व्यापारियों ने अवैध रूप से आतिशबाज़ी बेचने वालों के खिलाफ प्रशासन से कार्रवाई करने की करी मांग दीपावली पर्व पर लोहाघाट नगर में प्रशासन के द्वारा आतिशबाजी बेचने के लिए लाइसेंस दिए गए हैं तथा स्पष्ट तौर पर निर्देश दिए गए हैं आतिशबाजी सिर्फ नगरपालिका के जवाहर पार्क में बेची जाएगी प्रशासन के दिए गए निर्देशों के बावजूद कुछ व्यापारी बिना लाइसेंस के अपनी दुकानों व गोदामो से चोरी छुपे आतिशबाजी बेच रहे हैं जिस कारण पटाखा व्यापारियों में काफी आक्रोश है पटाखा व्यापारी संजीव, गंगादत्त जोशी आदि ने कहा प्रशासन ने हम लोगों को आतिशबाजी बेचने के लाइसेंस जारी किए हैं तथा आतिशबाजी बेचने के लिए स्थान निर्धारित किया गया है पर इसके बावजूद भी नगर के विभिन्न जगहों से कुछ व्यापारी चोरी छुपे आतिशबाजी बेच कर नियमों का उल्लंघन कर रहे है पटाखा व्यापारियों ने प्रशासन से चोरी छुपे आतिशबाजी बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करी है उन्होंने कहा चोरी छुपे पटाखे बिकने से उन लोगों का व्यापार काफी प्रभावित हो रहा है प्रशासन व पुलिस ने मामले का संज्ञान लेना चाहिए    

विज्ञापन

जरूरी खबरें