रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:वन विभाग ने कर्णकरायत मे तार में फंसे सेही (सोल) का रेस्क्यू कर बचाई जान।
Laxman Singh Bisht
वन विभाग ने कर्णकरायत मे तार में फंसे सेही (सोल) का रेस्क्यू कर बचाई जान।
लोहाघाट के कर्ण करायत में आज सोमवार सुबह भारतीय किसान यूनियन जिला अध्यक्ष नवीन करायत के खेत में जानवरों की सुरक्षा के लिए लगाई गई तारवाड़ में एक सेही (सोल) बुरी तरह फस गया। नवीन करायत जब अपने खेत में पहुंचे तो उनके द्वारा सेही को बुरी तरह तार बाड़ में फंसा देखा। इसके बाद उनके द्वारा वन विभाग लोहाघाट को सूचना दी गई। सूचना पर लोहाघाट रेंजर रमेश जोशी के निर्देश पर वन बीट अधिकारी रोहित मेहता व हिमांशु ढेक मौके पर पहुंचे जहां उन्हें सेही बुरी तरह तारबाड़ में फंसा नजर आया। वन बीट अधिकारी रोहित मेहता व हिमांशु ढेक ने बताया रेस्क्यू के दौरान सेही के द्वारा कांटे छोड़े जा रहे थे तो उन लोगों के द्वारा हेलमेट पहनकर किसी तरह सेही को तार से आजाद किया गया।

बन कर्मियों ने बताया तार से आजाद होते ही सेही जंगल की ओर चला गया उन्होंने बताया सेही का वजन 12 से 14 किलो के लगभग था। हालांकि तार में फंसने से सेही की गर्दन में काफी चोटे आई हैं। फिलहाल बन कर्मियों के द्वारा सेही की जान बचा ली गई। रेस्क्यू अभियान में अनीश के द्वारा सहयोग किया गया। भारतीय किसान यूनियन जिला अध्यक्ष करायत के द्वारा बन कर्मियों व वन विभाग को धन्यवाद दिया गया।
विज्ञापन
लोहाघाट:बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर उदिता पाटनी को झूमाधुरी नंदाष्टमी महोत्सव में किया गया सम्मानित।
चंपावत:उत्तराखंड की लोक संस्कृति की पहचान है चंपावत का मां नंदा सुनंदा महोत्सव भव्य झांकी व कलश यात्रा के साथ महोत्सव का हुआ श्रीणेश
चंपावत:पीएम मोदी के जन्मदिन पर चंपावत जिले मे गांव से लेकर शहर तक जले ‘आशीर्वाद के दिये’
बाराकोट:21 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा, बाराकोट का प्रसिद्ध लड़ीधूरा महोत्सव
लोहाघाट में बच्चों में वायरल फीवर का प्रकोप छुट्टी के दिन भी उपचार में जुटे रहे बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ज्ञान प्रकाश।
लोहाघाट:न्याय पंचायत डुमडाई में खेल महाकुंभ 2026 का हुआ समापन
लोहाघाट:खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश
लोहाघाट:जीजीआईसी लोहाघाट में सांप ने छात्रा को डसा। लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में चला उपचार।
बाराकोट:23 व 24 सितंबर को आयोजित होंगी खण्डस्तरीय संस्कृत स्पर्धाएं
लोहाघाट के पाटन कनेड़ा में ततैयों से वन विभाग ने दिलाई राहत