रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:पूर्व नीति आयोग उपाध्यक्ष राजशेखर जोशी ने राजनीति में उतरने के दिए संकेत। भाजपा खेल सकती है दाव
Laxman Singh Bisht
Tue, Jul 21, 2026
पूर्व नीति आयोग उपाध्यक्ष राजशेखर जोशी ने राजनीति में उतरने के दिए संकेत। भाजपा खेल सकती है दाव

शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार की है जरूरत:जोशी

लंबे समय तक कॉर्पोरेट जगत से जुड़े तथा नीति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष राजशेखर जोशी ने राजनीति में उतरने के संकेत दिए हैं। प्रेस वार्ता में जोशी ने कहा उत्तराखंड की दिशा व दशा बदलने के लिए राजनीति में उतारना आवश्यक है। उन्होंने कहा वह अपनी जन्मभूमि से ही शुरुआत करना चाहेंगे। हालांकि अभी उनके द्वारा स्पष्ट नहीं किया गया है कि वह किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे उन्होंने कहा वक्त आने पर सभी प्रश्नों का उत्तर दिया जाएगा। पूर्व नीति आयोग उपाध्यक्ष राजशेखर जोशी ने कहा उत्तराखंड में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार की काफी जरूरत है जिसके लिए अन्य राज्यों से सीख लेने की जरूरत है उन्होंने कहा 100 छोटे स्कूल चलाने से 2 बेहतर गुणवत्ता युक्त आधुनिक स्कूल चलाने की जरूरत है साथ ही बच्चों को स्कूल आने-जाने के लिए ट्रांसपोर्टेशन सुविधा देने के की भी अत्यंत आवश्यकता है। जिसके लिए शिक्षा नीति में बदलाव करने की सख्त जरूरत है। उन्होंने कहा उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्र का कृषि मुख्य आजीविका का आधार है कहा कृषि नीति में भी बदलाव की सख्त आवश्यकता है जिसके लिए किसानो को आधुनिक तकनीक व आधुनिक उपकरणों से लेस करने की आवश्यकता है। कहा उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं में भी सुधार की आवश्यकता है जिसके लिए गांव-गांव में खुले स्वास्थ्य केंद्रों को स्वास्थ्य सुविधाएं व बेहतर चिकित्सक देकर मजबूत किया जाना नितांत जरूरी है तथा रोजगार के लिए पर्वतीय क्षेत्र में छोटे-छोटे उद्योग स्थापित कर लोगों को रोजगार देने की भी सख़्त आवश्यकता है ताकि लोगों को उनके घरों में ही रोजगार मिले पर्यटन के क्षेत्र में भी सुधार कर अधिक से अधिक लोगों को रोजगार से जोड़ा जा सकता है। जोशी ने कहा समस्याओं के समाधान व विकाश के लिए उनके द्वारा पूरा खाका तैयार कर लिया गया है। उन्होंने कहा सरकार के द्वारा विकास के लिए जो भी योजनाएं बनाई गई है उनकी मॉनिटरिंग करना तथा समय पर कार्य पूर्ण होना भी अति आवश्यक है। उन्होंने कहा उत्तराखंड की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए राजनीतिक शक्ति की जरूरत है जिसके लिए वह पूरी तरह तैयार है उन्होंने कहा कुछ सालों में उनके द्वारा जो कार्य किए गए हैं उतने कार्य 24 सालों में योजना आयोग के द्वारा नहीं किए गए ।फिलहाल नीति आयोग उपाध्यक्ष ने राजनीति में उतरकर चुनाव लड़ने के पूरे संकेत दिए हैं। अब देखना है वह किस दल से और कौन सी विधानसभा से राजनीतिक मैदान में अपनी पारी की शुरुआत करते हैं। राजशेखर जोशी के लोहाघाट विधानसभा से चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे हैं। भाजपा उन पर दाव खेल सकती है।
(परिचय राजशेखर जोशी)*
राज शेखर जोशी पूर्व उपाध्यक्ष, सेतु आयोग ( स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ एंपोअरिंग एंड ट्रांसफॉर्मिंग उत्तराखंड ) पूर्व राज्य योजना आयोग एवं पूर्व ग्रुप डिजिटल हेड, ज्वाइंट प्रेसिडेंट, आदित्य बिरला ग्रुप.यह दायित्व राज्यों में सामान्य कैबिनेट स्तर का राजशेखर जोशी के नेतृत्व में सेतु आयोग 2 वर्ष पूर्व क्रियान्वित हुआ और कौशल विकास, कृषि, पशुपालन, डेयरी, उद्योग नीति, टूरिज्म, महिला विकास, ग्राम विकास, डेयरी आदि अनेक क्षेत्रों में कार्य चल रहे और उपलब्धियां रही हैं। उनके द्वारा कई कॉर्पोरेट सेक्टर की बड़ी कंपनियों, बहुराष्ट्रीय संगठनों आदि को उत्तराखंड से जोड़ा।सेतु आयोग को नीति आयोग द्वारा प्रशंसा और इस वर्ष के केंद्रीय आर्थिक सर्वेक्षण में उद्धरण का सौभाग्य मिला।
आई आई टी, रुड़की से कंप्यूटर साइंस के बाद लगभग 35 वर्ष के कार्य अनुभव में देश के लगभग हर क्षेत्र में ,विदेश में कई संगठनों टाटा, आदित्य बिड़ला,रिलायंस,मैकमिलन आदि से जुड़े और प्रेसिडेंट, सीईओ, डायरेक्टर आदि उच्च दायित्त्वों में भी रहे हैं| जोशी का पब्लिक पॉलिसी, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, साइबर सिक्योरिटी , टेक्नोलॉजी आदि में व्यापक अनुभव है।
राज शेखर जोशी देवीधुरा,चंपावत, उत्तराखंड में एक प्रतिष्ठित विद्वानों के परिवार से हैं, क्षेत्र में सम्मान रखते हैं. समाज के ग्रामीण वर्ग, बौद्धिक वर्ग, युवा वर्ग सभी से गहन भाव से जुड़े है।
राजशेखर जोशी कई फाउंडेशन में डायरेक्टर एवं ट्रस्टी, पुणे विश्व विद्यालय की सलाहकार समिति के सदस्य आदि पदों पर हैं। केंद्रीय कैबिनेट के टेक्नोलॉजी आधिकारिक ग्रुप के विशेष आमंत्रित सदस्य, शिक्षा में टेक्नोलॉजी में नई शिक्षा नीति के नेशनल फोकस ग्रुप के सदस्य और पहले वाणिज्य मंत्रालय में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर एक्सपोर्ट प्रमोशन कौंसिल की राष्ट्रीय वर्किंग समिति में रहे हैं। आप भारतीय शिक्षा समिति,उत्तराखंड के ट्रस्टी सदस्य हैं।उनका उत्तराखंड के ग्राम स्तर , सामाजिक स्तर से सामाजिक और राष्ट्रीय संगठनों , टॉप कॉरपोरेट सेक्टर, राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय संगठनों, कई राज्यों की सामाजिक एवं आर्थिक समझ है एवं दृष्टि पूर्ण नेतृत्व क्षमता रखते हैं।