Wednesday 27th of May 2026

ब्रेकिंग

उत्तराखंड:गर्मी से राहत के आसार, कल से बारिश का अलर्ट कई जनपदों के लिए जारी किया गया आरेंज अलर्ट

चम्पावत से विदा हुए डीआईओ धीरज कार्की, पत्रकारों ने दी भावभीनी विदाई।

लोहाघाट:बिसंग क्षेत्र के युवाओं ने लहराया परचम अग्नि वीर में 40 से 50 युवा भर्ती

चंपावत:सीएम धामी की सौगात: तामली पंपिंग पेयजल योजना को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति

टनकपुर:पूर्णागिरि मेले मे मुंडन में कर रहा था अवैध वसूली प्रशासन ने ठेकेदार पर ठोका 25 हजार का जुर्माना

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:पूर्व प्रधान ने मुख्यमंत्री से की शिवज्यू मंदिर के अधूरे निर्माण को पूरा करने व सौंदर्य करण की मांग

Laxman Singh Bisht

Fri, Mar 27, 2026

पूर्व प्रधान ने मुख्यमंत्री से की शिवज्यू मंदिर के अधूरे निर्माण को पूरा करने व सौंदर्य करण की मांग

बिसंग के प्राचीन शिवज्यू मंदिर को मंदिर माला मिशन में किया जाए शामिल अधूरे निर्माण कार्य को किया जाए पूरा: पूर्व प्रधान

4 साल से अधूरा पड़ा है मंदिर निर्माण का कार्य।

मूर्ति रूप में विराजमान है महादेव। महाबली बाणासुर के द्वारा किया गया था मंदिर का निर्माण कार्य।

लोहाघाट के बिसंग क्षेत्र के डुंगरी फर्त्याल ग्राम सभा में स्थित प्राचीन शिवज्यू मंदिर को मंदिर माला मिशन से जोड़कर मंदिर के सौंदर्य करण व अधूरे निर्माण को पूर्ण करने की मांग डूंगरी फर्त्याल के पूर्व ग्राम प्रधान व वर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि गिरीश फर्त्याल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की है। उन्होंने कहा प्राचीन शिव मंदिर पूरे क्षेत्र की आस्था का केंद्र है। उन्होंने बताया पूर्व में ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से नए भव्य मंदिर निर्माण का कार्य शुरू किया था पर धनाभाव व अन्य कारणों से पिछले 4 वर्ष से यह प्राचीन मंदिर अधूरा पड़ा हुआ है।

फर्त्याल ने कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कई मंदिरों का कायाकल्प कर चुके हैं ।उन्होंने कहा इस प्राचीन मंदिर को भी मुख्यमंत्री धामी मंदिर माला मिशन में जोड़कर इस ऐतिहासिक मंदिर को भव्य रूप देने की कृपा करें। क्षेत्र के पंडित श्याम दत्त मुरारी ने जानकारी देते हुए बताया । भगवान शंकर के परम भक्त महाबली राजा बाणासुर जब बिसंग स्थिति अपने किले में निवास करते थे तो वह रोज भगवान शंकर की पूजा करने हेतु कैलाश पर्वत जाया करते थे। भगवान शंकर ने अपने परम भक्त को रोज होने वाले कष्ट को देखते हुए भगवान शंकर ने डूंगरी फर्त्याल के इस स्थान में प्रकट होकर महाबली बाणासुर को दर्शन दिए और उनसे इसी स्थान पर मंदिर बनाकर उनकी पूजा करने को कहा।

इसके बाद महाबली बाणासुर के द्वारा इस मंदिर की स्थापना की गई । पंडित मुरारी ने बताया इस स्थान में भोलेनाथ मूर्ति रूप में विराजमान है। उन्होंने कहा पूरे देश में कुछ गिने चुने मंदिर हैं जहां भगवान भोलेनाथ लिंग रूप में न होकर मूर्ति रूप में विराजमान है। कहा इस प्राचीन मंदिर की महिमा अपरंपार है। पूर्व प्रधान गिरीश फर्त्याल ,पंडित श्याम दत्त मुरारी व क्षेत्र वासियों ने कहा पिछले 4 वर्षों से इस ऐतिहासिक मंदिर का निर्माण का कार्य अधूरा पड़ा हुआ है ।उन्होंने मुख्यमंत्री धामी से इस ऐतिहासिक मंदिर को भव्य रूप देने की मांग की है।

साथ ही जिलाधिकारी चंपावत से इस प्राचीन मंदिर का कायाकल्प करने की भी मांग की गई है। उन्होंने कहा यह मंदिर पूरे बिसंग क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है। कहा उन्हें पूरा विश्वास है मुख्यमंत्री धामी इस ऐतिहासिक मंदिर का जीर्णोद्धार करने में पूर्ण सहयोग देंगे।

जरूरी खबरें