रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:पूर्व विधा0 फर्त्याल ने अस्पताल पहुंचकर रीठा साहिब दुर्घटना के घायलों का जाना हाल-चाल।
Laxman Singh Bisht
Sat, Apr 11, 2026
पूर्व विधा0 फर्त्याल ने अस्पताल पहुंचकर रीठा साहिब दुर्घटना के घायलों का जाना हाल-चाल।
घायलों को हर संभव मदद का दिया भरोसा चिकित्सकों को बेहतर उपचार के दिए निर्देश।
अस्पताल की व्यवस्थाओं पर जताया संतोष
चिकित्सकों से अस्पताल की समस्याओ संबंधी ली जानकारी।

शुक्रवार की शाम को चंपावत जिले के रीठा साहिब क्षेत्र में पिकअप दुर्घटनाग्रस्त होने से चार लोग घायल हो गए थे। जिनमें तीन लोगों को गंभीर चोटे आई है। घायलों का लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। आज शनिवार सुबह लोहाघाट के पूर्व भाजपा विधायक पूरन सिंह फर्त्याल लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय पहुंचे तथा घायलों का हाल-चाल जाना। पूर्व विधायक के द्वारा घायलों को हर संभव मदद का भरोसा दिया गया। इस दौरान पूर्व विधायक के द्वारा चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विराज राठी से घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी ली गई तथा बेहतर उपचार के निर्देश दिए। पूर्व विधायक के द्वारा वर्तमान में अस्पताल की व्यवस्थाओं पर संतोष जाता है कहा विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा मरीजो का बेहतर उपचार किया जा रहा है। जिसके लिए चिकित्सा अधीक्षक विराज राठी व उनका समस्त स्टाफ बधाई का पात्र है। पूर्व विधायक ने कहा वर्तमान में अस्पताल की व्यवस्थाएं बेहतर चल रही है। इस दौरान उन्होंने चिकित्सा अधीक्षक विराज राठी से अस्पताल की समस्याओं के बारे में जानकारी ली। कहा अस्पताल में जो कमियां हैं उन्हें शीघ्र पूरा करने के प्रयास किए जाएंगे। तथा चिकित्सकों के द्वारा मरीजों को दिए जा रहे बेहतर उपचार के लिए उनकी सराहना की। तथा दुर्घटना में घायल लोगों के जल्द स्वस्थ लाभ की कामना की। इस दौरान उनके द्वारा अस्पताल में भर्ती अन्य मरीजों से भी उनके स्वास्थ्य तथा अस्पताल में मिल रहे उपचार की जानकारी ली गई।
