Monday 10th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:बागधारा के पास भारी मलवा आने से 2 घंटे से आल वेदर सड़क बंद। सैकड़ो यात्री फंसे।

चंपावत:श्री लधौनधुरा शिव मंदिर में विशाल भण्डारे के साथ सम्पन्न हुआ जलाभिषेक

चंपावत:डीएम ने लापरवाही पर लघु सिंचाई के अधिशासी अभियंता व अभियंताओं का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश

टनकपुर:कैलाश मानसरोवर यात्रा के अंतिम दल के साथ गीता धामी ने की मुलाकात

लोहाघाट:15 अगस्त की तैयारी को लेकर बैठक। धूमधाम से निकाली जाएगी प्रभात फेरी।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:डायट में 'पर्सनल इफेक्टिवेनेस एंड एटीट्यूडिनल चेंज' विषय पर चार दिवसीय कार्यशाला संपन्न

Laxman Singh Bisht

Fri, Feb 13, 2026

डायट में 'पर्सनल इफेक्टिवेनेस एंड एटीट्यूडिनल चेंज' विषय पर चार दिवसीय कार्यशाला संपन्नजनपद के सेवारत प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों की चार दिवसीय व्यक्तित्व एवं अभिवृत्ति विकास आधारित चार दिवसीय कार्यशाला संपन्न हो गई। कार्यशाला में जनपद के 28 शिक्षक शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया। कार्यशाला समन्वयक डायट के वरिष्ठ प्रवक्ता दिनेश खेतवाल के अनुसार शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों को विद्यालय प्रबंधन, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के आलोक में व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व कौशल, सहकारिता, संवाद कौशल, शैक्षिक नेतृत्व एवं टीम प्रबंधन, समय प्रबंधन तनाव प्रबंधन, आईसीटी, एआई एंड डिजिटल युग, मशीन लर्निंग, कला एवं संगीत समेकित शिक्षण अधिगम, स्टेम एजुकेशन आदि विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। शिक्षकों ने प्रशिक्षण को व्यक्तिगत तथा संस्थागत चुनौतियों के समाधान हेतु बेहतरीन अनुभव बताया। प्रशिक्षण में डायट के विषय विशेषज्ञों कृष्ण सिंह ऐरी, शिवराज तड़ागी, डॉ कमल गहतोड़ी, डॉ लक्ष्मीशंकर यादव, डॉ अवनीश शर्मा, डॉ पारुल शर्मा, डॉ आशुतोष वर्मा, कुसुम जोशी और डॉ लता आर्या आदि ने विविध विषयों पर रोचक एवं ज्ञानवर्धक प्रस्तुतीकरण दिए।

जरूरी खबरें