Monday 7th of September 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:घाट पनार सड़क में बड़ा हादसा कार में गिरा बोल्डर एक की मौत तीन गंभीर रेस्क्यू जारी।

लोहाघाट:घाट पनार सड़क में बड़ा हादसा कार में गिरा बोल्डर दो लोग गिरे सरयू नदी किनारे। रेस्क्यू जारी। चार घायल

लोहाघाट:भारी मलवा आने से घाट पनार एनएच बंद। कई वाहन फंसे खोलने के प्रयास जारी।

लोहाघाट:भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश बिष्ट की पोस्ट पर यूकेडी नेता दरवान सिंह रजवार का पलटवार

चम्पावत :नेटवर्क विहीन क्षेत्रों में स्थापित होगा वायरलेस नेटवर्क, आपदा प्रबंधन तंत्र

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:भारी मलवा आने से घाट पनार एनएच बंद। कई वाहन फंसे खोलने के प्रयास जारी।

Laxman Singh Bisht

Mon, Sep 7, 2026

भारी मलवा आने से घाट पनार एनएच बंद। कई वाहन फंसे खोलने के प्रयास जारी।

चंपावत जिले में रविवार से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश के चलते जिले का महत्वपूर्ण घाट पनार राष्ट्रीय राजमार्ग घाट से आगे भारी बोल्डर व मलवा आने से बंद हो गया है। सड़क बंद होने से अल्मोड़ा व गंगोलीहाट आने जाने वाले कई वाहन सड़क के दोनों और फस गए हैं । सड़क बंद होने से यात्रियों व वाहन चालकों को मूसलाधार बारिश के बीच कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क बंद होने की सूचना पर एनएच विभाग की मशीनरी सड़क खोलने के लिए पहुंच चुकी है सड़क खोलने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। भारी बारिश के चलते सड़क खोलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

अधिकारियों ने बताया जल्द सड़क को खोलकर यातायात को सुचारु किया जाएगा। फिलहाल बारिश का दौर जारी है और प्रशासन अलर्ट मोड में है

विज्ञापन

जरूरी खबरें