Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:देवीधुरा बग्वाल मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

चंपावत:सीएम धामी का 27 अगस्त को चम्पावत दौरा 'सशक्त बहना उत्सव-2026' में करेंगे प्रतिभाग

बाराकोट: अपने अपने बूथों व शक्ति केंद्रो को करे मजबूत :पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा

चंपावत:नेपाल में भीषण आपदा के चलते प्रशासन सतर्क नेपाल सीमा में एसडीआरएफ हाई अलर्ट पर,

बाजपुर : टूरिस्ट बस में कर रहे थे लीसा तस्करी पुलिस ने किया भंडाफोड़ चार गिरफ्तार

सूचना

: लोहाघाट:अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गुलदार के शावक की मौत

Laxman Singh Bisht

Mon, Nov 6, 2023
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गुलदार के शावक की मौत चंपावत जिले के लोहाघाट में टीआरसी के पास लोहाघाट किमतोली सड़क में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गुलदार के एक शावक की मौत हो गई लोहाघाट रेंज के रेंजर दीप जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना रविवार देर रात की है सोमवार सुबह लोगों की सूचना पर बन कर्मी गुलदार के शावक के शव को कब्जे में लेकर रेंजर कार्यालय लोहाघाट लाए जहां पशु चिकित्सकों के द्वारा गुलदार के शावक के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया तत्पश्चात शावक के शव को जला दिया गया है रेंजर ने बताया विभागीय कार्रवाई जारी है इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को भी दे दी गई है वहीं गुलदार के शावक के शव का पोस्टमार्टम करने वाले पशु चिकित्सक डॉक्टर सुशोभित सिंह और डॉ हरीश पंत ने बताया गुलदार के शावक की उम्र लगभग 15 दिन है जो एक मादा शावक है उन्होंने बताया प्रथम दृष्टया किसी वाहन के द्वारा शावक को टक्कर मारी गई है जिस कारण उसकी मौत हुई उन्होंने बताया बाकी जानकारी पीएम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगी वही मादा गुलदार के अपने शावको के साथ इस प्रकार से आबादी क्षेत्र में घूमने से लोगों में काफी दहशत है

विज्ञापन

जरूरी खबरें