Sunday 2nd of August 2026

ब्रेकिंग

जनपद चम्पावत में इन्सपायर अवार्ड मानक योजना पर एक दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यशाला आयोजित।

लोहाघाट:स्कूल वाहन संचालन के लिए डुंगरा लेटी के ग्रामीणों ने डीएम को दिया धन्यवाद लाइब्रेरी व ओपन जिम खोलने की मांग।

राष्ट्रपति भवन के एट होम रिसेप्शन के लिए अल्मोड़ा की गर्विता भाकुनी का चयन

उत्तराखंड:पेपर लीक मामले में ईडी ने हाकम सिंह की लाखों की संपत्ति अस्थायी रूप से की कुर्क

लोहाघाट:बन विभाग की निरापत्ति न मिलने से सरयू लिफ्ट पेयजल योजना निर्माण कार्य में देरी।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:बलाई गांव में भारी ओला बष्टि से फलों व फसलों को भारी नुकसान।

Laxman Singh Bisht

Fri, May 15, 2026

.बलाई गांव में भारी ओला बष्टि से फलों व फसलों को भारी नुकसान।

किसान मायूस मुआवजा देने व कृषि ऋण माफ करने की मांग।

शुक्रवार दोपहर बाद अचानक लोहाघाट क्षेत्र में मौसम ने करवट बदली और देखते ही देखते मूसलाधार भारी शुरू हो गई। लोहाघाट के बलाई गांव में लगभग आधे घंटे हुई भारी ओला बष्टि से फलों, सब्जियों व फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। ग्राम प्रधान जीवन सिंह बिष्ट व सामाजिक कार्यकर्ता दिवान सिंह मनराल ने बताया आज दोपहर बाद हुई ओलावृष्टि से गांव में फ़लो ,सब्जियों और रवि की फसल को बड़ा नुकसान पहुंचा है। उन्होंने बताया ओलों की चपेट में आने से शिमला मिर्च, बैगन ,मूली , टमाटर एवं अन्य सब्जियों पूरी तरह से नष्ट हो गया साथ ही आडू, खुमानी , कीवी , प्लम व नाशपाती के फल पूरी तरह जमीन में धराशाई हो गए हैं। उन्होंने कहा बलाई गांव दुग्ध उत्पादन के साथ-साथ लोहाघाट नगर को आलू तथा अन्य सब्जियों व फलों की आपूर्ति बड़ी मात्रा में करता है।

पर इस बार आज भी ओलावृष्टि ने गांव के किसानो की कमर तोड़कर रख दी है। ग्राम प्रधान जीवन सिंह बिष्ट व सामाजिक कार्यकर्ता दीवान सिंह मनराल ने प्रशासन से गांव में हुए नुकसान का आकलन करने के लिए टीम भेजने तथा ग्रामीणों को किसी रन को माफ करने के लिए कमेटी का गठन कर नुकसान की समीक्षा करते हुए किसानो की ऋण माफी की जाए। उन्होंने कहा आज हुए नुकसान से किसान काफी मायूस है कृषि ही ग्रामीणों की आजीविका का मुख्य आधार है। उन्होंने जिलाधिकारी चंपावत से मदद की अपील की है।

जरूरी खबरें