Thursday 30th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:रोज 16 किलोमीटर पैदल चल स्कूल पहुंचते हैं सुल्ला /पासम के छात्र मुख्यमंत्री से की स्कूल वाहन की मांग।

लोहाघाट: प्रदेश के पहले महिला स्पोर्ट्स कॉलेज की 30 बालिकाओं का विद्यालय में हुआ प्रवेश। रोली टीका लगाकर स्वागत

चंपावत:कारी में तार बाढ़ में फंसा गुलदार वन विभाग ने किया रेस्क्यू।

मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश

उर्जा निगम पर तानाशाही का आरोप स्मार्ट मीटर न लगाने पर उपभोक्ताओं को नोटिस

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:बिना सत्यापन होटल कर्मचारी रखने पर होटल मालिक का दस हजार का चालान

Laxman Singh Bisht

Mon, Apr 13, 2026

बिना सत्यापन होटल कर्मचारी रखने पर होटल मालिक का दस हजार का चालान

एस पी चंपावत रेखा यादव के द्वारा जनपद में बिना सत्यापन के रह रहे किरायेदारों व ऐसे मकान व होटल मालिकों के विरुद्ध निरंतर सघन चेकिंग अभियान चलाकर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया है। एसपी चंपावत के निर्देश पर सीओ देवेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण एवं अशोक कुमार प्रभारी थानाध्यक्ष लोहाघाट के नेतृत्व में थाना लोहाघाट पुलिस टीम द्वारा बाराकोट क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।चेकिंग के दौरान एक होटल मालिक द्वारा बिना सत्यापन के होटल में कर्मचारियों से कार्य करवाते हुए पाया गया। इस पर पुलिस द्वारा होटल मालिक का दस हजार रुपये का चालान किया गया।पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि अपने यहां कार्यरत कर्मचारियों व किरायेदारों का अनिवार्य रूप से पुलिस सत्यापन कराएं, अन्यथा नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

जरूरी खबरें