Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:देवीधुरा बग्वाल मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

चंपावत:सीएम धामी का 27 अगस्त को चम्पावत दौरा 'सशक्त बहना उत्सव-2026' में करेंगे प्रतिभाग

बाराकोट: अपने अपने बूथों व शक्ति केंद्रो को करे मजबूत :पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा

चंपावत:नेपाल में भीषण आपदा के चलते प्रशासन सतर्क नेपाल सीमा में एसडीआरएफ हाई अलर्ट पर,

बाजपुर : टूरिस्ट बस में कर रहे थे लीसा तस्करी पुलिस ने किया भंडाफोड़ चार गिरफ्तार

सूचना

: लोहाघाट:ऋतिक ढेक बने पीजी कॉलेज लोहाघाट के निर्विरोध छात्र संघ अध्यक्ष महाविद्यालय की सभी आठ सीटों पर एबीवीपी का कब्जा

Laxman Singh Bisht

Sun, Nov 5, 2023
तेज तर्रार छात्र नेता ऋतिक ढेक पीजी कॉलेज लोहाघाट के निर्विरोध छात्र संघ अध्यक्ष बन गए हैं चंपावत जिले के सबसे बड़े महाविद्यालय पीजी कॉलेज लोहाघाट में छात्र संघ का गठन हो गया है रविवार को हुई नामांकन प्रक्रिया में छात्र संघ के सभी पदों के लिए एक-एक प्रत्याशी ने हीं नामांकन करवाया था नामांकन पत्रों की जांच के बाद चुनाव प्रभारी डॉक्टर रवि सनवाल ने छात्र संघ के सभी आठ पदाधिकारी को निर्विरोध विजेता घोषित कर दिया डॉक्टर सनवाल ने बताया ऋतिक ढेक पीजी कॉलेज लोहाघाट के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए वेद प्रकाश उपाध्यक्ष, संजना बिष्ट , छात्रा उपाध्यक्ष, मनीष बिष्ट सचिव ,पंकज विश्वकर्मा संयुक्त सचिव साहिल अधिकारी कोषाध्यक्ष ,अनीशा फर्त्याल सांस्कृतिक सचिव ,प्रवीण सिंह विश्वविद्यालय प्रतिनिधि व निकिता गिरी को कला संकाय प्रतिनिधि चुना गया है सभी विजई प्रत्याशी एबीवीपी छात्र संगठन के है वही नव निर्वाचित छात्र संघ अध्यक्ष ऋतिक ढेकने कहा नव निर्वाचित छात्र संघ हमेशा महाविद्यालय व छात्र हितों के लिए कार्य करेंगा वही सभी नवनिर्वाचित छात्र संघ पदाधिकारी ने अपनी जीत के लिए महाविद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं व एबीवीपी के प्रदेश सह प्रभारी विवेक पुजारी वह चुनाव संयोजक नीरज सकटा व सभी एबीवीपी पदाधिकारी को धन्यवाद दिया वही महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर संगीता गुप्ता व चुनाव प्रभारी डॉ रवि सनवाल सहित महाविद्यालय परिवार ने नवनिर्वाचित छात्र संघ पदाधिकारी को शुभकामनाएं दी प्राचार्य ने बताया 7 नवंबर को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा वहीं छात्र संघ के निर्विरोध चयन से प्रशासन व महाविद्यालय प्रशासन ने राहत की सांस ली इस मौके पर डॉक्टर कमलेश सकटा,डॉक्टर प्रकाश लखेड़ा ,डॉक्टर रुचिर जोशी ,डॉक्टर उमेश आर्य, प्रकाश ढेक ,योगेंद्र सिंह धोनी ,एस आई हेमंत सहित कई लोग मौजूद रहे

विज्ञापन

जरूरी खबरें