Monday 13th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट विधायक के निर्देश पर महाविद्यालय में टैंकरो से की गई पेयजल आपूर्ति पेयजल लाइन हुई थी क्षतिग्रस्त

हरिद्वार :पति से विवाद के चलते महिला ने मासूम बेटी के साथ गंग नहर में लगाई छलांग।

लोहाघाट:कालेशन मंदिर में 18 जुलाई से होगा आयोजित चार दिवसीय देवी महोत्सव

चंपावत पुलिस ने टायर चोर गिरोह का किया पर्दाफाश दो गिरफ्तार

चंपावत:भाजपा के बागी भाजपा में शामिल डेढ़ साल पहले भाजपा से निष्कासित नेताओं की भाजपा में वापसी

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:गधेरे के पानी की निकासी न होने पर पाटन नर्सरी में फिर बह सकता है एनएच ।

Laxman Singh Bisht

Tue, Jun 3, 2025

पिछले वर्ष आई आपदा में गधेरे से आए पानी से 30 मी बह गया था एनएच ।पिछले वर्ष मानसून में हुई मूसलाधार बारिश से लोहाघाट के पाटन नर्सरी के पास लोहाघाट घाट राष्ट्रीय राजमार्ग का लगभग 30 मीटर हिस्सा बह गया था ।जिस कारण लगभग चार दिन यातायात पूरी तरह बंद रहा । एनएच के द्वारा पहाड़ी काटकर किसी तरह यातायात को सुचारु किया गया था। एनएच बहने का मुख्य कारण नर्सरी के बगल से बहने वाले गधेरे की पानी की निकासी न होने के कारण गधेरे से आया पानी एनएच में आ गयाऔर एनएच को अपने साथ बहा ले गया। नर्सरी के पास एन के द्वारा सुरक्षा दीवार निर्माण का कार्य किया जा रहा है जो अपने अंतिम चरण में है ।पर बरसात में गधेरे से आने वाले पानी की निकासी की कोई व्यवस्था अभी तक नहीं की गई है। लोगों ने कहा मानसून में अगर फिर से मूसलाधार बारिश होती है तो गधेरे से आने वाला पानी फिर से एनएच को बहा सकता है। लोगों ने कहा बरसात में गधेरे से अत्यधिक पानी आता है जिससे एनएच के साथ-साथ वाहनों को भी बड़ा खतरा होता है।लोगों ने गधेरे के पानी की निकासी की व्यवस्था करने की मांग एनएच के अधिकारियों से की है।

जरूरी खबरें