Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सीएम धामी का 27 अगस्त को चम्पावत दौरा 'सशक्त बहना उत्सव-2026' में करेंगे प्रतिभाग

बाराकोट: अपने अपने बूथों व शक्ति केंद्रो को करे मजबूत :पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा

चंपावत:नेपाल में भीषण आपदा के चलते प्रशासन सतर्क नेपाल सीमा में एसडीआरएफ हाई अलर्ट पर,

बाजपुर : टूरिस्ट बस में कर रहे थे लीसा तस्करी पुलिस ने किया भंडाफोड़ चार गिरफ्तार

चंपावत:3 से 5 सितंबर तक होगा भिंगराड़ा का प्रसिद्ध ऐड़ी बालकृष्ण मेला ।भव्य रूप से मनाया जाएगा मेला।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:राय नगर चोड़ी के ग्रामीण को पशुपालन व डेयरी से संबंधित दी गई महत्वपूर्ण जानकारियां

Laxman Singh Bisht

Tue, Jun 10, 2025

राय नगर चोड़ी के ग्रामीण को पशुपालन व डेयरी से संबंधित दी गई महत्वपूर्ण जानकारियांलोहाघाट के प्रमुख पशुपालन व कृषि बाहुल्य गांव रायनगर चौड़ी में। मंगलवार को पशुपालन, कृषि ,डेयरी उद्यान व वन विभाग के द्वारा शिविर लगाया गया। शिविर में संबंधित विभाग के अधिकारियों के द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं को सुना गया। शिविर मे आए प्रतिनिधि एग्रीकल्चर ऑर्गेनाइजेशन ऑफ़ द यूनाइटेड नेशन के डॉक्टर कोंडा रेड्डी ने ग्रामीणों की समस्याओं को काफी गंभीरता से सुना। तथा ग्रामीणों को कृषि व पशुपालन से संबंधित कई महत्वपूर्ण टिप्स दिए जिससे किसान अपनी आय बढ़ा सकेइस दौरान ग्रामीणों ने डॉक्टर कोंडा रेड्डी से कृषि व पशुपालन में आ रही समस्याओं को लेकर कई महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे जिसका डॉक्टर रेड्डी ने बड़ी बारीकी से जवाब दिया। इसके अलावा ग्रामीण की पशुपालन से संबंधित समस्याओं को सुनकर उनका समाधान किया गया। तथा ग्रामीणों को अधिक से अधिक डेयरी व कृषि उत्पादन करने को प्रेरित किया गया। तथा केंद्र और राज्य सरकार के द्वारा किसानों के लिए चलाई गई तथा कई महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी भी दी गई। सभी विभागीय अधिकारियों ने कहा वह ग्रामीणों की समस्याओ के समाधान के लिए हैं। अगर ग्रामीणों को कृषि ,पशुपालन व डेयरी से संबंधित कोई भी समस्या आती है तो वह उनसे संपर्क कर सकते हैं।

वहीं निवर्तमान ग्राम प्रधान जितेंद्र राय ने ग्रामीणों को महत्वपूर्ण जानकारियां तथा समस्याओं का समाधान करने के लिए ग्रामीणों की और से सभी अधिकारियों को धन्यवाद दिया ।कहा इस प्रकार के जागरूकता शिविर लगाने से ग्रामीणों को कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त होती है तथा उनकी विभिन्न समस्याओं का समाधान होता हैं। कार्यक्रम में समस्त ग्रामीण व विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें