Saturday 18th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सिमल्टा में तेंदुए का हमला एक घायल, ग्रामीणों ने घर में बंद किया तेंदुवा

चंपावत:दूरस्थ ग्राम झालाकुड़ी पहुँची जन-जन की सरकार, 47 शिकायतों एवं आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई

चंपावत/ लोहाघाट महायोजना-2041 पर सुझाव व आपत्तियों पर 21 जुलाई को जिला कार्यालय सभागार में होगी बैठक

भारी वर्षा की चेतावनी के मद्देनजर 18 जुलाई को चम्पावत के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

मुख्यमंत्री ने शारदा घाट प्रकरण का तत्काल लिया संज्ञान, स्थानीय लोगों के हितों की सुरक्षा के दिए निर्देश

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट: पंचेश्वर टैक्सी स्टैंड में गड्ढों मे तब्दील हुआ एनएच दुर्घटनाओं को दे रहा दावत राहगीरों का पैदल चलना हुआ मुश्

Laxman Singh Bisht

Mon, Sep 8, 2025

राहगीरों का पैदल चलना हुआ मुश्किल भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने जताई नाराजगी तालाब में तब्दील हुई सड़क। लोगों की प्रशासन से गड्ढे भरने की मांग।

लोहाघाट के पंचेश्वर टैक्सी स्टैंड के पास राष्ट्रीय राजमार्ग का 50 मी का हिस्सा पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील हो गया है। बारिश से यहां पर सड़क पूरी तरह तालाब में तब्दील हो चुकी है। इन गड्ढों की वजह से दुर्घटनाओं की संभावना बनी हुई है ।सोमवार को नवनियुक्त भाजपा जिला उपाध्यक्ष कैलाश पांडे व सामाजिक कार्यकर्ता उमेश कालाकोटी व स्टैंड के वाहन चालकों ने मामले में गहरी नाराजगी जताते हुए कहा कई महीनो से यहां पर सड़क में कई बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए है।एनएच के अधिकारियों को जानकारी होने के बावजूद कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा है ।कहा यहां पर कई दुपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो चुके है सोमवार को भी एक बाइक सवार सवार गिरकर चोटिल हो गया। बड़े वाहनों को भी गड्ढों की वजह से काफी नुकसान पहुंच रहा है। कहा बरसात में इस स्थान में सड़क पूरी तरह तालाब में तब्दील हो गई है। राहगीरों का पैदल चलना तक मुश्किल हो रहा है। भाजपा जिला उपाअध्यक्ष कैलाश पांडे ने इसे एनएच के अधिकारियों की लापरवाही बताते हुए कहा मामले को वह प्रमुखता से उठाएंगे।मामले में उमेश कालाकोटी व अन्य वाहन चालकों ने इस स्थान पर इंटरलॉकिंग टाइल लगाने ,उचित जल निकासी तथा गड्ढों से निजात दिलाने की मांग प्रशासन से की है। नाराजगी जताने में हरीश तिवारी , नवीन ओली,गिरीश सिंह ,विनोद सिंह, महेश ओली,सुमित चनकन्याल, आदि मौजूद रहे।

जरूरी खबरें