Friday 24th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:भिंगराड़ा रेंज के 25 पंचायतों में हुआ 25 हजार पौधो का रोपण

लोहाघाट:पशु स्वामियों के विरुद्ध होगी कार्यवाही सार्वजनिक स्थानों पर पालतू जानवरों को खुला छोड़ने पर जि0पं 0सख़्त

लोहाघाट:बन विभाग ने घरों में घुसे दो सांपों का किया सफल रेस्क्यू।

उत्तराखंड नकल माफियाओं पर एक और बड़ी कार्रवाई, यूटीयू परीक्षा का प्रश्नपत्र आउट करने के आरोप में सहायक प्रोफ

लोहाघाट:मास्टर प्लान के प्रारूप का प्रकाशन: व्यवस्थित विकास, नजूल नीति और जनभागीदारी पर प्रशासनिक स्थिति स्पष्ट

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट :बिसंग के टांण खेल मैदान में मिनी ओलंपिक सीजन 2 का शुभारंभ ।

Laxman Singh Bisht

Sat, Nov 8, 2025

..बिसंग के टांण खेल मैदान में मिनी ओलंपिक सीजन 2 का शुभारंभ ।लोहाघाट के बिसंग क्षेत्र के युवा हर्षित फर्त्याल के द्वारा युवाओं को नशे से दूर रखने तथा अधिक से अधिक खेलों से जोड़ने के लिए मिनी ओलंपिक सीजन 2 का आयोजन किया गया है। जिसके तहत आज बिसंग के टाण खेल मैदान में फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला महरा 11 और कालसन बाबा के बीच खेला गया जिसमें महरा 11 ने 5/0 से शानदार जीत दर्ज कर अगले चक्र में प्रवेश किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि हरीश मुरारी व विशिष्ट अतिथि कैलाश महरा के द्वारा किया गया। दोनों अतिथियों ने दोनों ही टीमों के युवा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल को खेल भावना से खेलने तथा नशे से दूर रहने की अपील की। प्रतियोगिता के आयोजक हर्षित फर्त्याल ने कहा मिनी ओलंपिक का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को अधिक से अधिक खेलों से जोड़ते हुए नशे से दूर रखना है। उन्होंने कहा मिनी ओलंपिक के तहत कई खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है ।उन्होंने बताया आज मिनी ओलंपिक सीजन 2 के तहत फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया जिसमें ग्रामीण क्षेत्र की टीमे प्रतिभाग कर रही है। कहा इसमें क्षेत्र के युवाओं के द्वारा सहयोग दिया जा रहा है। प्रतियोगिता में दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया गया ।फुटबॉल मैच देखने के लिए बड़ी तादात में दर्शक मैदान में मौजूद रहे।

जरूरी खबरें