Sunday 2nd of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:सीमांत क्षेत्र की समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधियों का डीएम को ज्ञापन।

जनपद चम्पावत में इन्सपायर अवार्ड मानक योजना पर एक दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यशाला आयोजित।

लोहाघाट:स्कूल वाहन संचालन के लिए डुंगरा लेटी के ग्रामीणों ने डीएम को दिया धन्यवाद लाइब्रेरी व ओपन जिम खोलने की मांग।

राष्ट्रपति भवन के एट होम रिसेप्शन के लिए अल्मोड़ा की गर्विता भाकुनी का चयन

उत्तराखंड:पेपर लीक मामले में ईडी ने हाकम सिंह की लाखों की संपत्ति अस्थायी रूप से की कुर्क

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट।बाजगांव खेतीखान में नौ दिवसीय श्री राम कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

Laxman Singh Bisht

Mon, May 18, 2026

बाजगांव खेतीखान में नौ दिवसीय श्री राम कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

चम्पावत जिले के खेतीखान के बाजगांव खेतीखान स्थित गुप्तेश्वर शिव मंदिर महादेव में आज से नौ दिवसीय श्री राम कथा महायज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। धार्मिक आस्था और सनातन संस्कृति से जुड़े इस आयोजन में क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।इस कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख शंकर अधिकारी द्वारा किया गया। उन्होंने पूजा-अर्चना कर कलश यात्रा को रवाना किया तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। कलश यात्रा में महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर भाग लिया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में रंग गया। जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा एवं स्वागत किया गया।

यह धार्मिक आयोजन आज से 18 मई 2026 से 26 मई 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। आयोजन समिति के अनुसार प्रतिदिन प्रातः 8 बजे से नित्य पूजन, दोपहर 2:30 बजे से राम कथा वाचन तथा सायं 5:30 बजे से आरती एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा। कथा का वाचन कथा व्यास नकुल पंत द्वारा किया जा रहा है।कार्यक्रम में महंत मुनेश्वर गिरि जी एवं महंत यमुना गिरि जी सहित अनेक संत-महात्माओं की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। आयोजन समिति ने समस्त श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।आयोजन के अंतिम दिवस 26 मई 2026 को पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।आयोजक महंत 108 मुनेश्वर गिरि जी महाराज एवं बाजगांव खेतीखान के समस्त ग्रामीणों ने जनता से अधिक से अधिक संख्या में आकर श्री राम कथा को सफल बनाने की अपील की है।

जरूरी खबरें