Wednesday 27th of May 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर न्यायिक अधिकारियों को मिलेगी आधुनिक आवासीय सुविधा सीएम धामी ने दी ₹1.29 करोड़ की स्वीकृति

लोहाघाट: पंचेश्वर घाटी क्षेत्र में तूफान का कहर आम व लीची के फलों को भारी नुकसान किसान मायूस।

लोहाघाट:पीएम श्री राइका दिगालीचौड़ मे धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव समारोह।

लोहाघाट:मीटर शिफ्टिंग कार्य के चलते 27 मई को स्टेशन बाजार, खेतीखान रोड व नैनीताल बैंक रोड में विद्युत व्यवस्था रहेगी

लोहाघाट महाविद्यालय में बाहरी तत्वों के प्रवेश पर रोक की मांग एनएसयूआई का प्राचार्य को ज्ञापन

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:दिगाली चौड़ दुर्घटना में घायल की इलाज के दौरान एसटीएच हल्द्वानी में मौत।

Laxman Singh Bisht

Fri, Apr 10, 2026

दिगाली चौड़ दुर्घटना में घायल की इलाज के दौरान एसटीएच हल्द्वानी में मौत।

ग्रामीणों की मृतक के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक मदद की मांग।

मदद को आगे आए जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी।

लोहाघाट। तीन दिन पूर्व लोहाघाट के दिगाली चौड़ क्षेत्र के झडपतिया में हुई अल्टो कार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल मड़चमार निवासी शिवराम की गुरुवार शाम को उपचार के दौरान सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में मौत हो गई हैं। पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद सव को परिजन उनके गांव मड़चमार लाए जिनका आज शुक्रवार को स्थानीय घाट में अंतिम संस्कार किया गया। शिवराम की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर छा गई है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुष्कर बोहरा ने बताया मृतक के परिवार की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर है। मर्तक के परिवार में पत्नी , 14 वर्ष का बेटा व 16 वर्ष की बेटी है।मृतक शिवराम वाहन चालक का कार्य कर किसी तरह परिवार का भरण पोषण किया करता था ।कहा शिवराम की मौत के बाद परिवार को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा ।उन्होंने शासन प्रशासन से मृतक के परिजनों की कमजोर आर्थिक स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता देने की मांग की है। तो वहीं इस दुर्घटना में दूसरे गंभीर रूप से घायल वाहन चालक सुरेश राम को भी लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। जिन्हें परिजन नवोदय अस्पताल बरेली ले गए है जिनकी हालत भी गंभीर बनी हुई है। पुष्कर बोहरा ने बताया सुरेश राम की भी आर्थिक की स्थिति कमजोर होने के चलते उनके उपचार में काफी दिक्कतें आ रही है उन्होंने शासन प्रशासन से उपचार में सुरेश राम की मदद करने की अपील की है। तो वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी के द्वारा मानवता का परिचय देते हुए हल्द्वानी में अस्पताल की औपचारिकता पूर्ण कर अपने निज खर्चे से शिवराम के शव को उनके पैतृक गांव पहुंचाया गया। कहा मृतक परिवार की हर संभव मदद की जाएगी। लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विराज राठी ने बताया घायल सुरेश राम के लिवर में गंभीर चोट के चलते उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है परिजन जिन्हें बरेली के निज अस्पताल ले गए है।

जरूरी खबरें