Wednesday 15th of July 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री के निर्देश पर 50 हैंडपंप एवं 31 सोलर पैनलों की स्थापना के लिए ₹3.98 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति,

मनरेगा कर्मचारियों ने मुख्य सचिव से की स्थायीकरण की मांग जल्द कार्रवाई का मिला आश्वासन

चंपावत:विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के प्रथम चरण के बाद जनपद में ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित

गजेंद्र जोशी बने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ( हरिद्वार) अध्यक्ष।

चंपावत:17 जुलाई को शिक्षकों का धरना-प्रदर्शन टीईटी समाप्ति और ओपीएस बहाली की मांग को लेकर होगा प्रदर्शन।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:राजकीय महाविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय योग दिवस।

Laxman Singh Bisht

Sat, Jun 21, 2025

राजकीय महाविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय योग दिवस।संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में घोषित किए जाने के बाद से प्रतिवर्ष यह दिन पूरी दुनिया में योग की महता को समझने और इसके नियमित अभ्यास को प्रोत्साहित करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर स्वाति बिष्ट के नेतृत्व में काफी धूमधाम से मनाया गया। योग सत्र का शुभारंभ महाविद्यालय प्रांगण में किया गया।जिसमें पतंजलि योग समिति की योग शिक्षिका श्रीमती हीरा मुरारी एवं तीलू रौतेली पुरस्कार विजेता शांभवी मुरारी ने साधकों को विभिन्न प्रकार के योग कराए। जिनमे सुखासन, अनुलोम ,विलोम,प्राणायाम ,कपालभाती, भ्रामरी, प्राणायाम, त्रिकोणासन ,ताड़ासन भुजंगासन शामिल रहे। योग शिक्षिका श्रीमती हीरा मुरारी और शांभवी मुरारी ने सभी साधकों को संबोधित करते हुए कहा योग केवल शरीर को साधने का माध्यम नहीं बल्कि यह जीवन को संतुलित शुद्ध और ऊर्जावान बनाने की साधना है। कहा भारतवर्ष योग की जन्म भूमि है और हमें इसे अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाना चाहिए कहा योग हर आयु वर्ग के लिए उपयोगी है और उसके लाभ वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित हैं। कार्यक्रम प्रभारी डॉक्टर स्वाति बिष्ट एवं डॉक्टर सुनील कुमार ने साधकों को संबोधित करते हुए योग दिवस के सफल आयोजन के लिए सभी को धन्यवाद दिया उन्होंने कहा योग केवल एक दिन का उत्सव नहीं बल्कि यह हर दिन की आवश्यकता है।हमें इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए ।उन्होंने दोनों योग प्रशिक्षकों का विशेष आभार व्यक्त किया जिन्होंने छात्रों को सरल और प्रभावशाली ढंग से योग से परिचित कराया। कार्यक्रम डाक्टर रेखा जोशी ,डॉक्टर मयूर बगड़वाल, राहुल सामंत ,सुनील राय सहित कई छात्र-छात्राएं मौजूद रही।

जरूरी खबरें