रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:झूमाधुरी मेले में आईटीबीपी करेगी पूरा सहयोग। मेले की तैयारी हुई तेज।
Laxman Singh Bisht
झूमाधुरी मेले में आईटीबीपी करेगी पूरा सहयोग। मेले की तैयारी हुई तेज।

चंपावत जिले के लोहाघाट के प्रसिद्ध मां झूमाधुरी मेले की तैयारी मेला कमेटी अध्यक्ष मोहन पाटनी के निर्देश पर तेज हो गई है। मेला कमेटी अध्यक्ष मोहन पाटनी के नेतृत्व में कमेटी सदस्यों ने छत्तीस वी वाहिनी आईटीबीपी के कमांडेंट संजय कुमार से मुलाकात की तथा मेले के लिए सहयोग मांगा। कमांडेंट संजय कुमार ने मेला कमेटी को झूमाधुरी मेले में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। मेला कमेटी अध्यक्ष मोहन पाटनी ने बताया इस वर्ष आईटीबीपी के द्वारा मेले में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा तथा टेंट व्यवस्था के साथ साथ शांति सुरक्षा व्यवस्था में भी आईटीबीपी के द्वारा सहयोग दिया जाएगा। मेला कमेटी ने आइटीबीपी कमांडेंट को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया इस वर्ष 16 सितंबर को मेले का शुभारंभ लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी करेंगे। उन्होंने कहा मेले की तैयारी तेज कर दी गई है। मां झूमाधूरी के मंदिर को रंग रोगन कर चमकाया जा रहा है तथा रास्तों की साफ सफाई की जा रही है। उन्होंने बताया 18 सितंबर को देवी जागरण तथा 19 सितंबर को पाटन पाटनी तथा राईकोट महर व कुंवर गांव से मां भगवती तथा मां महाकाली की देवी रथ यात्रा निकाली जाएगी तथा विशाल मेले का आयोजन किया जाएगा उन्होंने क्षेत्रीय जनता से अधिक से अधिक तादाद मे आकर महोत्सव को सफल बनाने की अपील की है। उन्होंने बताया महोत्सव में बच्चों की विभिन्न प्रकार की शैक्षिक , सांस्कृतिक तथा खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। तथा बाहर से आने वाले कलाकारों के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। मोहन पाटनी ने कहा मेले को सफल बनाने के लिए प्रशासन व पुलिस के द्वारा भरपूर सहयोग दिया जाएगा।
विज्ञापन
लोहाघाट:वन विभाग ने चलाया स्वच्छता अभियान। जनता को दिया स्वच्छता का संदेश।
चंपावत:23 से 25 सितंबर तक आयुर्वेद विभाग के द्वारा आयुर्वेद उत्कर्ष केंद्र में लगाया जाएगा विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर।
चंपावत:पूर्व जिला सूचना अधिकारी स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी की बारहवीं पर सूचना कार्यालय में शोक सभा, नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि
लोहाघाट महाविद्यालय में 29 सितंबर को होंगे छात्र संघ चुनाव। 23 सितंबर को लगेगी आचार संहिता। छात्राओं के लिए 50% आरक्षण लागू।
लोहाघाट:आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण माह कार्यक्रम का आयोजन। गर्भवती महिला की हुई गोद भराई।
चंपावत:इंटर्नशिप स्टाइपेंड की मांग को लेकर जीएनसी चम्पावत के विद्यार्थियों ने सौंपा ज्ञापन। काला फीता बाध कर जताया विरोध।
पाटी:बिना अनुमति पाटी अस्पताल का वीडियो बनाने गलत जानकारी देने के आरोप पर यूकेडी नेता दरबान रजबार के खिलाफ थाने में तहरीर
लोहाघाट:खेल सचिव अमित सिन्हा के कड़े निर्देश समय पर पूर्ण हो गुणवत्तापूर्ण महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का कार्य। निर्माण स्थल का किया निरीक्षण।
10 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में गरजे ग्राम प्रधान। सीडीओ कार्यालय का किया घेराव।
चंपावत:सेवा संकल्प अभियान: 22 सितंबर से 18 नवंबर तक चलेगा श्रमिक सामग्री वितरण अभियान