Wednesday 27th of May 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:न0पं0 पाटी निर्वाचन डीएम ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश किए निरस्त

विधानसभा लोहाघाट के लिए ऐतिहासिक सौगात कई सड़कों को मंजूरी: विधायक अधिकारी।

टनकपुर न्यायिक अधिकारियों को मिलेगी आधुनिक आवासीय सुविधा सीएम धामी ने दी ₹1.29 करोड़ की स्वीकृति

लोहाघाट: पंचेश्वर घाटी क्षेत्र में तूफान का कहर आम व लीची के फलों को भारी नुकसान किसान मायूस।

लोहाघाट:पीएम श्री राइका दिगालीचौड़ मे धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव समारोह।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:केंद्रीय विद्यालय को नए भवन में संचालन की मांग लो0 विकास संघर्ष समिति ने प्रधानाचार्य से की मुलाकात।

Laxman Singh Bisht

Sat, Apr 4, 2026

केंद्रीय विद्यालय को नए भवन में संचालन की मांग लो0 विकास संघर्ष समिति ने प्रधानाचार्य से की मुलाकात।

नवनिर्मित विद्यालय भवन परिसर में विद्युत पोलों को हटाने में सहयोग की मांग।

सांसद अजय टम्टा से बात कर इसी सत्र से विद्यालय भवन मे संचालन की मांग।

बरसों से टपकती छत के नीचे बैठ पढ़ाई करने को मजबूर छात्र।

जगह की कमी से एक कक्षा में मात्र 40 बच्चों को मिल रहा है दाखिला। नए भवन में कक्षाएं संचालित होने पर एक कक्षा में मिलेगा 120 बच्चों को प्रवेश

विद्युत लाइन न हटाने पर मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय चंपावत में सांसद के खिलाफ धरना देने की चेतावनी।

लोहाघाट के छमनिया में करोड़ों रुपए की लागत से केंद्रीय विद्यालय लोहाघाट के नए भवन का निर्माण हो चुका है। पर विद्यालय भवन परिसर में मुख्य विद्युत लाइन व पोलों के न हटने से इस सत्र में विद्यालय के संचालन में भारी दिक्कतें हो रही है। तो वही लोहाघाट विकास संघर्ष समिति के द्वारा इसी सत्र से नवनिर्मित विद्यालय भवन में कक्षाएं संचालित करने की मांग जोर-शोर से की जा रही है। 3 दिन पूर्व भी लोहाघाट विकास संघर्ष समिति के द्वारा समिति अध्यक्ष विपिन गोरखा के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए शासन प्रशासन व सांसद अजय टम्टा से विद्यालय भवन को संचालित करने की मांग की गई थी। इसी मांग को लेकर आज शनिवार को लोहाघाट विकास संघर्ष समिति अध्यक्ष विपिन गोरखा के नेतृत्व में समिति पदाधिकारियो ने केंद्रीय विद्यालय की प्रधानाचार्य से मुलाकात की और इसी सत्र से नए भवन में कक्षाएं संचालित करने में सहयोग देने की अपील की। समिति अध्यक्ष विपिन गोरखा ने बताया वर्तमान में जिला पंचायत के छोटे से भवन में वर्षों से विद्यालय संचालित किया जा रहा है ।जगह की कमी के चलते छात्र छात्राओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा जगह की कमी की वजह से विद्यालय में प्रत्येक कक्षा में सिर्फ 40 छात्र छात्राओं को ही प्रवेश दिया जा रहा है। गोरखा ने कहा अगर नवनिर्मित भवन में कक्षाओं का संचालन शुरू होता है तो प्रत्येक कक्षा में 120 छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया जाएगा तथा नर्सरी से विद्यालय का संचालन होगा।जिससे नगर के अलावा दूर दराज क्षेत्र के बच्चों को भी केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश पाने का मौका मिलेगा। कहा जगह की कमी की वजह से छात्र-छात्राओं को प्रेक्टिकल तथा पढ़ाई में कई दिक्कतों का सामना वर्तमान में करना पड़ रहा है। पढ़ाई के लिए छात्र-छात्राओं के लिए मंगाए गए एलईडी स्क्रीन जगह न होने के चलते सफेद हाथी बने हुए है। उन्होंने कहा छात्र-छात्राओं के हित की अनदेखी की जा रही है ।2 वर्ष से नवनिर्मित भवन परिसर में विद्युत लाइन व पोलों को नहीं हटाया गया है कहा विद्युत लाइन को हटाने में सांसद निधि , विद्युत विभाग व शासन के द्वारा धनराशि दी जाती है पर यह धनराशि जारी नहीं की जा रही है जबकि सांसद को विकास कार्यों के लिए ही निधि दी जाती है। कहा स्थाई प्रधानाचार्य ना होने की वजह से विद्यालय निधि से भी इस कार्य के लिए धनराशि जारी नहीं की गई है।

विपिन गोरखा ने बताया उनके द्वारा आज फोन के माध्यम से सांसद अजय टम्टा से वार्ता कर जल्द से जल्द समस्या के समाधान की मांग की गई ।साथ ही चेतावनी दी गई अगर समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वह सांसद के खिलाफ मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में धरने में बैठ जाएंगे। लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने जल्द से जल्द शासन प्रशासन, विद्युत विभाग व सांसद अजय टम्टा से नवनिर्मित भवन में कक्षाएं संचालित करने की मांग की है। तो वही लोगों के द्वारा लोहाघाट विकास संघर्ष समिति के इस कदम की सराहना की जा रही है। गोरखा ने बताया लोहाघाट विकास संघर्ष समिति लोहाघाट नगर के विकास की लड़ाई लड़ते रहेगी कहा शासन प्रशासन मामले को गंभीरता से ले।समिति अध्यक्ष विपिन गोरखा ने बताया विद्यालय भवन से विद्युत लाइन को हटाने की मांग व विद्यालय को नए भवन में संचालन कि मांग को लेकर समिति के द्वारा जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भी ज्ञापन दिया गया है।।इस दौरान समिति संरक्षक, प्रहलाद सिंह मेहता,रमेश बिष्ट, पूर्व सभासद राजकिशोर शाह ,दीपक शाह, लोकेश पांडे, गोपाल कन्नौजिया , अजय गोरखा आदि मौजूद रहे।

जरूरी खबरें