रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट :चिकित्सकों के ट्रांसफर रोकने की मांग को लेकर लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने स्वास्थ्य मंत्री का फूंका पुतला।
Laxman Singh Bisht
चिकित्सकों के ट्रांसफर रोकने की मांग को लेकर लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने स्वास्थ्य मंत्री का फूंका पुतला।

एक हफ्ते के भीतर चिकित्सकों का तबादला ना रुकने पर अस्पताल में तालाबंदी की दी चेतावनी।

लोहाघाट( चंपावत)।शासन के द्वारा लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय से चार विशेषज्ञ चिकित्सको सहित आठ चिकित्सकों का तबादला किए जाने से भड़की लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने आज शुक्रवार को समिति अध्यक्ष विपिन गोरखा के नेतृत्व में लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में प्रदर्शन और नारेबाजी करते हुए उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल का पुतला फूंका तथा चिकित्सकों के तबादले को रोकने की मांग की। समिति अध्यक्ष विपिन गोरख व समिति सदस्यों ने चेतावनी देते हुए कहा अगर एक हफ्ते के भीतर चिकित्सकों का तबादला नहीं रोका गया तो लोहाघाट विकास संघर्ष समिति लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में तालाबंदी कर देगी। उन्होंने कहा जब चिकित्सालय में चिकित्सक ही नहीं रहेंगे तो अस्पताल किस काम का।

लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने चेतावनी देते हुए कहा अगर जल्द जन समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वह क्षेत्र की जनता को साथ लेकर उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार व शासन की होगी। कहा लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में दूर-दूर क्षेत्र से बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए आते हैं पर उसके बावजूद शासन के द्वारा एक साथ आठ चिकित्सकों का तबादला किया गया है जो बेहद गंभीर मामला है उन्होंने सरकार पर जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने के आरोप लगाए हैं। समिति अध्यक्ष विपिन गोरखा ने क्षेत्र की जनता व समस्त जनप्रतिनिधियों से राजनीति छोड़ क्षेत्र के विकास के लिए आगे आने की अपील की है। मालूम हो लोहाघाट विकास संघर्ष समिति पिछले 5 दिनों से चिकित्सकों के तबादले को रोकने की मांग को लेकर अस्पताल परिसर में धरना दे रही है। इस दौरान राज किशोर शाह ,लोकेश पांडे ,ललित शाह ,दीपक शाह ,भुवन बिष्ट, शाहिद, अजय गोरखा सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
लोहाघाट:मनरेगा में पौध खरीफ फरोख्त के नाम पर गड़बड़ी के आरोप डीएम ने दिए जांच के आदेश।
चंपावत:राजकीय इण्टर कालेज भिंगराड़ा में प्रधानाचार्य सहित दस पद रिक्त।
लोहाघाट:हनुमान चालीसा पाठ के साथ हुआ ‘हनुमान अंश’ फिल्म का शुभारंभ, भक्ति से सेवा और संस्कार का संदेश देने का प्रयास
लोहाघाट:हिंदी दिवस के अवसर पर ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का सफल आयोजन
लोहाघाट:जीआईसी खेतीखान में पांच दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का शुभारंभ
चम्पावत : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चंपावत कांग्रेस मुक्त बयान पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष का पलटवार
चंपावत:01 अक्टूबर से लागू होगी राशन कार्डों की स्वतः निष्क्रियकरण प्रणाली
84.45 करोड़ रुपये की लागत से लोहाघाट की पेयजल व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, सरयू पंपिंग पेयजल योजना के कार्यों में तेजी
लोहाघाट:होली विजडम स्कूल ने जीता अंतर विद्यालयी फुटबॉल फाइनल
लोहाघाट:नशे में चला रहा था वाहन पुलिस ने किया गिरफ्तार बुलेरो सीज