रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:पार्किंग को लेकर पालिका और लोहाघाट विकास संघर्ष समिति के बीच बैठक यथावत रहेगी स्थिति। पालिका करेगी पार्किंग की व्यवस्था।
Laxman Singh Bisht
पार्किंग को लेकर पालिका और लोहाघाट विकास संघर्ष समिति के बीच बैठक यथावत रहेगी स्थिति। पालिका करेगी पार्किंग की व्यवस्था।

लोहाघाट विकास संघर्ष समिति के द्वारा मीना बाजार चौराहे पर पालिका के द्वारा बनाई गई पार्किंग के संचालक पर आपत्ति उठाते हुए पार्किंग को आम जनता के लिए खोलने की मांग की गई थी लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने आरोप लगाते हुए कहा पालिका के द्वारा डेढ़ करोड़ रुपये पार्किंग में खर्च किए गए पर पार्किंग को स्थाई रूप से सिर्फ 20 लोगों को आवंटित कर दिया गया। मामले पर आज पालिका व लोहाघाट विकास संघर्ष समिति के बीच बैठक की गई जिसमें पालिका सभासदों ने भी प्रतिभाग किया। हालांकि विवादित पार्किंग पर कोई निर्णय नहीं निकल पाया फिलहाल पार्किंग में स्थिति यथावत बने रहेगी। बैठक के अध्यक्षता पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा तथा संचालन अधिशासी अधिकारी सौरभ नेगी के द्वारा किया गया। बैठक में लोहाघाट विकास संघर्ष समिति अध्यक्ष विपिन गोरखा व सदस्यों तथा वार्ड सभासदों के द्वारा अपने-अपने विचार रखे गए। दोनों पक्षों को सुनने के बाद पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने अवगत कराते हुए कहा नगर पालिका परिषद लोहाघाट द्वारा मीना बाजार पार्किंग की व्यवस्था के अतिरिक्त 100 मीटर की दूरी में नगर पालिका स्टोर के समीप मीना बाजार एवं आदर्श थाना लोहाघाट के पीछे धरातली पार्किंग व्यवस्था निशुल्क की जा रही है। स्वामी नगर पालिका बारात घर का मैदान भी वाहन स्वामियों हेतु निर्धारित शुल्क के साथ चलायमान किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त रिशेश्वर मंदिर के समीप बनी धरातलीय पार्किंग भी वर्तमान में चलायमान है तथा उसके उच्चीकरण का कार्य गतिमान है। पालिका अध्यक्ष ने बताया साथ ही सुगम यातायात व्यवस्था हेतु पेट्रोल पंप के निकट से गैस गोदाम तक धरातलीय पार्किंग की व्यवस्था राष्ट्रीय राजमार्ग एवं ग्रामीण निर्माण विभाग चंपावत के द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने बताया बैठक में नगर पालिका बोर्ड वह लोहाघाट विकास संघर्ष समिति द्वारा सर्व सहमति से निर्णय लिया गया कि मीना बाजार में निर्मित पार्किंग का प्रयोग यथावत किया जाएगा तथा समस्त नगर वासियों हेतु यातायात सुविधा के लिए पालिका द्वारा अतिरिक्त पार्किंग व्यवस्था की जाएगी। फिलहाल पार्किंग को लेकर लोहाघाट विकास संघर्ष समिति व पालिका के बीच विवाद थमता नजर आ रहा है। मामले में लोहाघाट विकास संघर्ष समिति अध्यक्ष विपिन गोरखा ने कहा पालिका के द्वारा उन्हें आम जनता के लिए अतिरिक्त पार्किंग व्यवस्था करने का आश्वासन दिया है। अगर पालिका अपने वादे पर खरा नहीं उतरती है तो लोहाघाट विकास संघर्ष समिति फिर आंदोलन के लिए मजबूर होगी।बैठक में डी0डी0 पांडे, लोकेश पांडे, राज किशोर शाह, अजय गोरखा , कीर्ति बगौली सहित समस्त पालिका सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
लोहाघाट:बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर उदिता पाटनी को झूमाधुरी नंदाष्टमी महोत्सव में किया गया सम्मानित।
चंपावत:उत्तराखंड की लोक संस्कृति की पहचान है चंपावत का मां नंदा सुनंदा महोत्सव भव्य झांकी व कलश यात्रा के साथ महोत्सव का हुआ श्रीणेश
चंपावत:पीएम मोदी के जन्मदिन पर चंपावत जिले मे गांव से लेकर शहर तक जले ‘आशीर्वाद के दिये’
बाराकोट:21 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा, बाराकोट का प्रसिद्ध लड़ीधूरा महोत्सव
लोहाघाट में बच्चों में वायरल फीवर का प्रकोप छुट्टी के दिन भी उपचार में जुटे रहे बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ज्ञान प्रकाश।
लोहाघाट:न्याय पंचायत डुमडाई में खेल महाकुंभ 2026 का हुआ समापन
लोहाघाट:खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश
लोहाघाट:जीजीआईसी लोहाघाट में सांप ने छात्रा को डसा। लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में चला उपचार।
बाराकोट:23 व 24 सितंबर को आयोजित होंगी खण्डस्तरीय संस्कृत स्पर्धाएं
लोहाघाट के पाटन कनेड़ा में ततैयों से वन विभाग ने दिलाई राहत