रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:कालेशन देवी महोत्सव में पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश मंदिर परिसर में फलदार पौधों का रोपण
Laxman Singh Bisht
कालेशन देवी महोत्सव में पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश मंदिर परिसर में पौध रोपण

लोहाघाट ब्लॉक के किमतोली के निकट कनेडी के प्रसिद्ध कालेशन मंदिर में देवी महोत्सव के तृतीय दिवस में प्रातः पुजारी दीप जोशी द्वारा विधिवत पूजा अर्चना की गई।दोपहर बाद रेंजर दीप जोशी एवं महोत्सव समिति संयोजक डॉ सुधाकर जोशी के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए मंदिर परिसर में छायादार फलदार पौधों का रोपण किया गया।रात्रि में कौशल म्यूजिक एकेडमी के अजय कलखुड़िया की टीम द्वारा सुंदर भजन कीर्तनों का आयोजन किया गया।महिलाओं द्वारा झोड़ो झुमटो का गायन कर मां भगवती को प्रसन्न किया गया।भोरकाल में देव गद्दी लगाई गई,जिसमें देव डांगरो ने भक्तों की विभिन्न समस्याओं का निवारण किया गया। यहां पंडित प्रदीप चन्द्र जोशी,प्रकाश चंद्र जोशी,मोहन चंद्र जोशी , नरेश पांडेय,सभासद लोहाघाट योगेश जोशी,प्रमोद जोशी,रामू जोशी,गिरीश जोशी हिमांशु जोशी, लोकेश जोशी, भावेश जोशी ,कैलाश जोशी ,भुवन पांडेय, राकेश जोशी,ध्रुव जोशी आदि उपस्थित रहे |दिनांक 21जुलाई आषाढ़ शुक्ल अष्टमी को मुख्य मेला आयोजित होगा।
विज्ञापन
चंपावत:धूमधाम से मनाया गया जनपद चंपावत का स्थापना दिवस। 29 वर्षों की विकास यात्रा का उत्सव
चम्पावत के कृषक विनोद सिंह ने प्रस्तुत की आधुनिक उद्यानिकी की नई मिसाल
लोहाघाट:भव्य कलश यात्रा के साथ लोहाघाट में गणेश महोत्सव का शुभारंभ।
चंपावत:नगर पालिका चम्पावत में "सेवा संकल्प" एवं "स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026" का होगा आयोजन;
बेरोजगारों के लिए सुनहरा अवसर उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वन विकास निगम में समूह ग के पदों पर निकाली भर्तियां।
लोहाघाट:2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए मजबूर करना अनैतिक :रमेश देव
चम्पावत में 18 से 20 सितम्बर तक विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं होंगी उपलब्ध,
लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन चेकिंग अभियान एक्सपायर्ड सामग्री नष्ट, 04 नमूने लैब भेजे गए
लोहाघाट:बदहाल हालत में लोहाघाट का एनेक्सी भवन कूड़े के लगे ढेर। झाड़ियो से हुआ गुलजार।
लोहाघाट:एनएच कार्यालय के सामने बने गड्ढे दुर्घटनाओं को दे रहे दावत अधिशासी अभियंता की कार्य प्रणाली पर लोगों मे आक्रोश।