Friday 17th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सिमल्टा में तेंदुए का हमला एक घायल, ग्रामीणों ने घर में बंद किया तेंदुवा

चंपावत:दूरस्थ ग्राम झालाकुड़ी पहुँची जन-जन की सरकार, 47 शिकायतों एवं आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई

चंपावत/ लोहाघाट महायोजना-2041 पर सुझाव व आपत्तियों पर 21 जुलाई को जिला कार्यालय सभागार में होगी बैठक

भारी वर्षा की चेतावनी के मद्देनजर 18 जुलाई को चम्पावत के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

मुख्यमंत्री ने शारदा घाट प्रकरण का तत्काल लिया संज्ञान, स्थानीय लोगों के हितों की सुरक्षा के दिए निर्देश

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट: मंगोली के आपदा प्रभावित परिवारों को तत्काल मिली आर्थिक सहायता।

Laxman Singh Bisht

Mon, Sep 1, 2025

..लोहाघाट मंगोली के आपदा प्रभावित परिवारों को तत्काल मिली आर्थिक सहायता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के तहत तहसील लोहाघाट के मंगोली ग्राम सभा में जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देश पर आपदा प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत एवं आर्थिक सहायता प्रदान की गई। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम लोहाघाट नीतू डांगर व तहसीलदार जगदीश सिंह नेगी घटनास्थल पर पहुंचे तथा आपदा का जायजा लिया। तथा प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों में रखवाया गया।आपदा के तहत अतिवृष्टि एवं भू-स्खलन से आवासीय पक्के भवन पूर्ण क्षतिग्रस्त होने के कारण जनपद में तीन परिवार प्रभावित हुए जिन्हें दो लाख पांच हज़ार की सहायता प्रदान की गई। जिनमे महेश राम, पुत्र दनी राम, कन्हैया राम, पुत्र नारायण राम, मोहन राम, पुत्र नारायण राम, नि0 ग्राम मंगोली, लोहाघाट। इसके अलावा आपदा के तहत अतिवृष्टि व भू-स्खलन से आवासीय पक्के भवन तीक्ष्ण क्षतिग्रस्त होने के कारण 2 परिवार प्रभावित हुए जिन्हें एक लाख पांच हज़ार की धनराशि प्रदान की गई।जिनमे कुंवर राम, पुत्र कालू राम,श्रीमती कमला देवी, पत्नी मदन राम, ग्राम मंगोली, लोहाघाट। शामिल है। तहसीलदार जगदीश सिंह नेगी ने बताया सभी आपदा प्रवाहित परिवारों को राहत राशि के अलावा 5/5 हजार की धनराशि राशन इत्यादि के लिए दी गई है। तथा सभी प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों में रखवा दिया गया है। एसडीएम लोहाघाट नीतू डांगर ने कहा आपदा को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है तथा सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने किसी भी प्रकार की घटना या आपदा आने की स्थिति में तत्काल प्रशासन को सूचना देने कीअपील की है। तत्काल सहायता मिलने पर आपदा प्रभावित परिवारों, ग्राम प्रधान रमेश राम पूर्व ग्राम चादॅ बोहरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ,जिलाधिकारी चंपावत ,एसडीएम लोहाघाट ,तहसीलदार लोहाघाट को धन्यवाद दिया है।

मालूम हो सोमवार दोपहर को मंगोली गांव में पहाड़ी से भूस्खलन होने से एक भवन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। ग्रामीणों ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई थी। जिस पर प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई की है।

जरूरी खबरें