रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:डुंगराबोरा में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन, सैकड़ों ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ
Laxman Singh Bisht
डुंगराबोरा में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन, सैकड़ों ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की "अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक शासन की योजनाएँ पहुँचाने" की दूरदर्शी सोच और दिशा-निर्देशों के क्रम में जनपद चम्पावत में प्रशासनिक प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। कड़ी में जिलाधिकारी मनीष कुमार के आदेशों का अनुपालन करते हुए मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जीएस खाती की अध्यक्षता में लोहाघाट के दूरस्थ क्षेत्र राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, डुंगराबोरा में एक विशाल बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से लगभग 250 लाभार्थियों ने विभागीय योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ उठाया।

इस दौरान जनता से कुल 45 आवेदन व शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनके त्वरित निस्तारण की कार्रवाई की गई। इसके अतिरिक्त 12 विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र बनाए जाने हेतु आवेदन पत्र भरवाए गए, जबकि 30 अन्य लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं से मौके पर ही लाभान्वित किया गया।इस शिविर में आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. ज्ञानेन्द्र प्रसाद, फार्मासिस्ट रमेश सिंह, योग अनुदेशक मनोज शर्मा , जिला पंचायत सदस्य पुष्कर राम, क्षेत्र पंचायत सदस्य पुष्कर राम, ग्राम प्रधान श्रीमती गुड़िया, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, स्थानीय ग्राम प्रधान एवं जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
लोहाघाट:पितृ पक्ष 2026 - श्राद्ध तिथियों की घोषणा 27 सितंबर से 10 अक्टूबर तक होगा पितृपक्ष
लोहाघाट:चरमराये जियो के नेटवर्क डुंगराबोरा के ग्रामीण परेशान कई बार शिकायत के बावजूद समाधान नहीं प्रशासन से सीमांत क्षेत्र वासियों की समाधान की मांग।
लोहाघाट:कांस्टेबल हेम महरा ने फिर से संभाली लोहाघाट की यातायात व्यवस्था की कमान। एक बार फिर महिला का खोया हुआ पर्स व मोबाइल किया वापस।
चम्पावत में तीन दिवसीय विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर से 587 मरीजों का हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
लोहाघाट:राज्य आंदोलनकारियो की पीड़ा मुख्यमंत्री के नाम राज्य आंदोलनकारी भूपेंद्र देव ( ताऊ )का खुला पत्र अब तारीख नहीं, न्याय चाहिए!
लोहाघाट:झूमाधुरी धाम में चला स्वच्छता अभियान, आइटीबीपी और ग्रामीणों ने मिलकर साफ किए मंदिर परिसर व रास्ते
बाराकोट:काकड़ के पूर्व सरपंच व प्रगतिशील किसान चंद्र सिंह अधिकारी का निधन।
लोहाघाट:साधु के भेष में बिना सत्यापन घूम रहे 02 व्यक्तियों का पुलिस एक्ट में चालान
चंपावत:पुनौली कृषि उपकरण प्रकरण की जांच में विधायक के आरोपों की पुष्टि नहीं, भौतिक सत्यापन में मौके पर मिले सभी उपकरण
लोहाघाट:ढोल नगाड़ों के साथ निकले मां भगवती के डोले। झूमाधूरी मेला 2026 का समापन।