रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:लोहावती नदी में गिरने से नेपाली नागरिक गंभीर रूप से घायल। अस्पताल में चल रहा उपचार।
Laxman Singh Bisht
लोहावती नदी में गिरने से नेपाली नागरिक गंभीर रूप से घायल। अस्पताल में चल रहा उपचार।

आज शुक्रवार दोपहर 1:30 बजे के लगभगलोहाघाट के कोली ढेक क्षेत्र में एक नेपाली नागरिक लोहावती नदी के किनारे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के ग्रामीणों के द्वारा पुलिस व राजस्व विभाग को सूचना दी गई। सूचना पर थाना अध्यक्ष लोहाघाट अशोक कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। तथा घायल अचेत अवस्था में पड़े नेपाली नागरिक का लोगों के सहयोग से सफल रेस्क्यू कर उपचार हेतु लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर नरेंद्र के द्वारा घायल का उपचार किया गया। उन्होंने बताया घायल को होश नहीं आ पाया है तथा उसकी स्थिति पर लगातार नजरे बनाई गई हैं प्राथमिक उपचार दे दिया गया है। वही मामले में थाना अध्यक्ष लोहाघाट अशोक कुमार सिंह ने बताया

आज दोपहर को एक नेपाली नागरिक के लोहावती नदी में गिरने की सूचना मिली इसके बाद पुलिस और राजस्व टीम मौके पर पहुंची तथा उनके द्वारा घायल को लोहाघाट अस्पताल पहुंचाया गया। थानाध्यक्ष ने बताया घायल व्यक्ति विजय बहादुर पुत्र लाल बहादुर ग्राम बिलोरी नेपाल का निवासी है। यह व्यक्ति लोहाघाट में मजदूरी का कार्य किया करता था घायल के परिजनों को सूचना दी जा रही है। फिलहाल खबर लिखे जाने तक घायल व्यक्ति को होश नहीं आ पाया है। इस दौरान राजस्व उप निरीक्षक रवि महर तथा अमित सीपाल के द्वारा घटना की जानकारी ली गई उन्होंने बताया पत्थर में पैर फिसलने से यह घटना हुई है।

संभवतः यह व्यक्ति शराब के नशे में हो सकता है। फिलहाल घायल का उपचार जारी है। इस दौरान सब इंस्पेक्टर विपुल जोशी मौजूद रहे।

विज्ञापन
चंपावत:पोक्सो के आरोपी को 20 वर्ष कठोर कारावास की सजा टनकपुर का है मामला।
चंपावत:धूमधाम से मनाया गया जनपद चंपावत का स्थापना दिवस। 29 वर्षों की विकास यात्रा का उत्सव
चम्पावत के कृषक विनोद सिंह ने प्रस्तुत की आधुनिक उद्यानिकी की नई मिसाल
लोहाघाट:भव्य कलश यात्रा के साथ लोहाघाट में गणेश महोत्सव का शुभारंभ।
चंपावत:नगर पालिका चम्पावत में "सेवा संकल्प" एवं "स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026" का होगा आयोजन;
बेरोजगारों के लिए सुनहरा अवसर उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वन विकास निगम में समूह ग के पदों पर निकाली भर्तियां।
लोहाघाट:2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए मजबूर करना अनैतिक :रमेश देव
चम्पावत में 18 से 20 सितम्बर तक विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं होंगी उपलब्ध,
लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन चेकिंग अभियान एक्सपायर्ड सामग्री नष्ट, 04 नमूने लैब भेजे गए
लोहाघाट:बदहाल हालत में लोहाघाट का एनेक्सी भवन कूड़े के लगे ढेर। झाड़ियो से हुआ गुलजार।