Sunday 12th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत पुलिस ने टायर चोर गिरोह का किया पर्दाफाश दो गिरफ्तार

चंपावत:भाजपा के बागी भाजपा में शामिल डेढ़ साल पहले भाजपा से निष्कासित नेताओं की भाजपा में वापसी

चंपावत:सोमनाथ को रवाना हुआ 45 सदस्यीय श्रद्धालुओं का दल दर्जा मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

चंपावत:अमोड़ी में प्रस्तावित विद्युत उपकेंद्र के लिए स्थल का निरीक्षण, निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश

चंपावत:धौन–बड़ौली सड़क का एसडीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण मार्ग सुचारु करने का कार्य युद्धस्तर पर जारी

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:श्री विश्वनाथ जगदी शीला डोली रथ यात्रा के 26 वर्ष पूर्ण होने पर 24 मई को कर्ण करायत में मैराथन का आयोजन।

Laxman Singh Bisht

Thu, May 22, 2025

श्री विश्वनाथ जगदी शीला डोली रथ यात्रा के 26 वर्ष पूर्ण होने पर 24 मई को कर्ण करायत में मैराथन का आयोजन।प्रथम पुरस्कार में दिया जाएगा एंड्रॉयड फोन।प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी के द्वारा प्रदेश में निकाली जाने वाली श्री विश्वनाथ जगदी शीला डोली रथ यात्रा को इस वर्ष 26 वर्ष पूर्ण होने जा रहे हैं। 23 मई को जगदीश सीधा डोली चंपावत जिले में प्रवेश करेगी सर्वप्रथम यात्रा बाराकोट क्षेत्र के प्रसिद्ध मां लड़ीद्वारा मंदिर पहुंचेगी ।जहां डोली का ढोल नगाड़े के साथ भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके बाद यात्रा चंपावत पहुंचेगी। कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष चिराग फर्त्याल ने बताएं श्री विश्वनाथ जगदी शीला डोली रथ यात्रा 24 मई को दोपहर लोहाघाट के कर्ण करायत के मां नंदा देवी मंदिर पहुंचेगी। जहां भक्तों के द्वारा डोली के दर्शन कर पूजा अर्चना की जाएगी। फर्त्याल ने बताया डोली रथ यात्रा के 26 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में 24 मई को कर्ण करायत में मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को एंड्रॉयड फोन, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को की पैड फोन दिया जाएगा।उन्होंने क्षेत्र के समस्त महिला व पुरुष खिलाड़ियों से अधिक से अधिक संख्या में मैराथन में प्रतिभाग करने की अपील की है।

जरूरी खबरें