रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर ढटी गांव दुर्घटना की एसडीएम लोहाघाट करेंगी मजिस्ट्रेट जांच।
Laxman Singh Bisht
Mon, Jul 13, 2026
डीएम के निर्देश पर ढटी गांव दुर्घटना की एसडीएम लोहाघाट करेंगी मजिस्ट्रेट जांच।

दिनांक 22 जून 2026 को चंपावत जिले के तहसील बाराकोट के अंतर्गत लोहाघाट से ढटीगांव जा रहा वाहन संख्या uk03 2384 ढटी गांव से पहले बसौटी के पास 300 मीटर गहरी खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।दुर्घटनाग्रस्त वाहन में सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दुर्घटना में जिला मजिस्ट्रेट चंपावत मनीष कुमार के द्वारा दुर्घटना के मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश दिए गए। दुर्घटना की जांच एसडीएम लोहाघाट नीतू डांगर के द्वारा की जाएगी। एसडीएम लोहाघाट के द्वारा जांच के आदेश जारी करते हुए कहा गया है दिनांक 18 जुलाई 2026 तक किसी भी कार्य दिवस पर प्रात 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक उक्त दुर्घटना के संबंध में जो भी व्यक्ति सूचना लिखित या मौखिक रूप से देना चाहते हैं वह उप जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय लोहाघाट में उपस्थित होकर दे सकते हैं।