रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट: एसपी के निर्देश पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान कइयो के कटे चालान।
Laxman Singh Bisht
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान कइयो के कटे चालान।
एसपी चंपावत रेखा यादव के द्वारा जिले की यातायात व्यवस्था को मजबूत करने तथा यातायात के नियमो का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश सभी थाना व चौकी प्रभारियो को दिए गए है। एसपी के निर्देश पर आज मंगलवार को एसएचओ लोहाघाट अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग में अभियान चला कर यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की है। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया बिना हेलमेट,बिना लाइसेंस, रेट्रो साइलेंसर, ओवर स्पीड व बिना कागजात, ट्रिपल राइडिंग दो पहिया वाहन चालकों के खिलाफ आज अभियान चला कर कार्रवाई की गई है।

थानाध्यक्ष ने बताया इसके अलावा टैक्सियों में ओवरलोडिंग करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ भी पुलिस ने कार्रवाई की है। थानाध्यक्ष ने बताया यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले कई वाहन चालकों के चालान काटे गए तथा एक वाहन को सीज भी किया गया है। एसएचओ ने बताया रेट्रो साइलेंसर लगे कई दो पहिया वाहनों को भी अभियान चला कर सीज किया गया है।

उन्होंने समस्त वाहन चालकों से यातायात के नियमों का पालन करने हेलमेट पहनने तथा ओवर स्पीड न चलने की अपील की है ।कहा पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। वहीं पुलिस के द्वारा चलाए गए अभियान से वाहन चालकों में अफ़रा तफरी का माहौल बना रहा।अभियान में थाना अध्यक्ष अशोक कुमार, एएसआई त्रिभुवन जोशी, संजय जोशी, कांस्टेबल अशोक वर्मा, कांस्टेबल अशोक पुरी, कांस्टेबल राजेंद्र गिरी,हेड कांस्टेबल प्रदीप बोरा, आदि मौजूद रहे।


विज्ञापन
चंपावत:पाटी में विकासखंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का भव्य आयोजन माँ बाराही धाम देवीधुरा में शैक्षिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से संस्कृतमय हुआ वातावरण
चंपावत :25 सितंबर को मनाया जाएगा विश्व फार्मासिस्ट दिवस।
चंपावत:कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ कसी कमर, 25 सितंबर को जिला मुख्यालय में आयोजित धरना प्रदर्शन की सभी तैयारियां पूरी की।
बाराकोट:दो दिवसीय खण्ड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का हुआ समापन
चंपावत:स्वैच्छिक चकबंदी से किसानों को मिले लाभ, पात्र गांवों में आपसी सहमति से आगे बढ़ाएं प्रक्रिया: जिलाधिकारी
बाराकोट:राजकीय इंटर कॉलेज मऊ में दो दिवसीय स्काउट जांच परीक्षा संपन्न
पाटी:पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मूलाकोट को लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो का प्रधानाचार्य ने किया खंडन
लोहाघाट महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की तैयारियां तेज: विभिन्न पदों के लिए कुल 30 नामांकन फॉर्म बिके /अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवारों ने खरीदे नामांकन पत्र।
चंपावत:बेहड़ से मारपीट को लेकर कांग्रेसियों में उबाल चंपावत में किया धरना प्रदर्शन।
चंपावत:अक्टूबर में पीएम मोदी आ सकते हैं बनबसा व अद्वैत आश्रम मायावती ।